SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

126 गेंद पर 150 रन: वनडे डेब्यू पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जॉर्डन हरमन कौन हैं? भारत के लिए किसने लगाया है शतक?

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ डेब्यू वनडे मैच में 150 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. भारत के लिए वनडे डेब्यू में किस बल्लेबाज ने शतक लगाया है?

Written By Rohit Raj
Published: Sep 10, 2026, 12:19 PM IST | Updated: Sep 10, 2026, 12:44 PM IST
Image Credit: साउथ अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने शतक लगाया. Picture Credit- X/ProteasMenCSA
Join

दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने विंडहोक में नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में एक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने 126 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके साथ ही हरमन वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

हरमन की इस ऐतिहासिक पारी ने दक्षिण अफ्रीका के ही बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्ज़के के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. ब्रीत्जके ने 10 फरवरी 2025 को लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे में 148 गेंदों पर 150 रन बनाए थे. अब वनडे क्रिकेट के पूरे इतिहास में जॉर्डन हरमन और मैथ्यू ब्रीत्जके ही ऐसे दो एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले ही वनडे मैच में 150 रनों का मुकाम हासिल किया है.

 

 

हरमन को किसका साथ मिला?

जॉर्डन हरमन ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टोनी डी जॉर्जी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई. टोनी डी जॉर्जी ने 84 गेंदों पर 72 रन बनाए. हरमन को 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नामीबिया के तेज गेंदबाज रुबेन ट्रम्पेलमैन ने आउट किया. इन पारियों के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में नामीबिया की टीम 31 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 99 रनों से जीत हासिल कर ली.

वनडे डेब्यू में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 20 बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने का कारनामा किया है. इंग्लैंड के डेनिस एमिस 1972 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे. भारत की तरफ से केएल राहुल एकमात्र पुरुष क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू वनडे में नाबाद 100 रन बनाए थे. वहीं पाकिस्तान के आबिद अली दुनिया के अकेले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिनके नाम टेस्ट और वनडे दोनों के डेब्यू मैचों में शतक दर्ज है.

साल (मैच तिथि)खिलाड़ीटीमविरोधी देशस्कोर
24 अगस्त 1972डीएल एमिसइंग्लैंडबनाम ऑस्ट्रेलिया103
22 फरवरी 1978डीएल हेन्सवेस्ट इंडीजबनाम ऑस्ट्रेलिया148
23 फरवरी 1992ए फ्लावरजिम्बाब्वेबनाम श्रीलंका115*
29 सितंबर 1995सलीम इलाहीपाकिस्तानबनाम श्रीलंका102*
10 जनवरी 2009एमजे गुप्टिलन्यूजीलैंडबनाम वेस्ट इंडीज122*
15 अक्टूबर 2010सीए इंग्रामसाउथ अफ्रीकाबनाम जिम्बाब्वे124
20 अक्टूबर 2011आरजे निकोलन्यूजीलैंडबनाम जिम्बाब्वे108*
11 जनवरी 2013पीजे ह्यूजेसऑस्ट्रेलियाबनाम श्रीलंका112
28 फरवरी 2014एमजे लंबइंग्लैंडबनाम वेस्ट इंडीज106
16 नवंबर 2015एमएस चैपमैनहांगकांगबनाम यू.ए.ई.124*
11 जून 2016केएल राहुलभारतबनाम जिम्बाब्वे100*
25 सितंबर 2016टी बावुमासाउथ अफ्रीकाबनाम आयरलैंड113
18 अक्टूबर 2017इमाम-उल-हकपाकिस्तानबनाम श्रीलंका100
5 अगस्त 2018आरआर हेंड्रिक्ससाउथ अफ्रीकाबनाम श्रीलंका102
29 मार्च 2019आबिद अलीपाकिस्तानबनाम ऑस्ट्रेलिया112
21 जनवरी 2021रहमानुल्लाह गुरबाजअफगानिस्तानबनाम आयरलैंड127
26 जुलाई 2024एमएम इंग्लिशस्कॉटलैंडबनाम नामीबिया107
12 दिसंबर 2024एए जांगूवेस्ट इंडीजबनाम बांग्लादेश104*
10 फरवरी 2025एमपी ब्रिट्जकेसाउथ अफ्रीकाबनाम न्यूजीलैंड150
9 सितंबर 2026जे हरमनसाउथ अफ्रीकाबनाम नामीबिया150

नामीबिया में पहला वनडे

नामीबिया की सरजमीं पर खेला गया यह पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच था. यह सीरीज 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए भी काफी अहम है. टूर्नामेंट की मेजबानी नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे संयुक्त रूप से कर रहे हैं.

कौन हैं हरमन जॉर्डन?

हरमन जॉर्डन दक्षिण अफ्रीका के 24 वर्षीय बल्लेबाज हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में पहला टी20 मैच खेला था. वह अफ्रीकी टीम के लिए 6 टी20 मैचों में 109 रन बना चुके हैं. उनका औसत 27.25 का रहा है. हरमन ने अब तक टाइटंस, वॉरियर्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप जैसी टीमों के लिए घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES