SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

24 साल में भी सचिन नहीं बना पाए ये अनोखा रिकॉर्ड, जो रूट ने 14 साल के करियर में छू लिया, रिकी पोंटिंग के महान क्लब में की एंट्री

जो रूट ने इतिहास रच दिया है और वह 4 अलग-अलग टेस्ट वेन्यू पर 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 13, 2026, 10:36 AM IST | Updated: Sep 13, 2026, 01:01 PM IST
Image Credit: Joe Root Record
Join

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक प्रचंड रिकॉड बना दिया है. एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फीफ्टी लगाने के बाद जो रूट ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो इससे पहले सिर्फ दो दिग्गज बल्लेबाजों के नाम था. जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 69 गेंद पर 62 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से जीत दिला दी. 

जो रूट इसी के साथ ही बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जो रूट ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 63.62 की औसत के साथ 1018 रन बनाए हैं. जो रूट ने इस मैदान पर तीन शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं. जो रूट ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हाईएस्ट टेस्ट स्कोर नाबाद 142 रन बनाए थे.

जो रूट का प्रचंड रिकॉर्ड

जो रूट ने चार अलग-अलग टेस्ट मैदानों पर 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के खास क्लब में जगह बना ली है. जो रूट चार अलग-अलग मैदानों पर 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के केवल तीसरे बल्लेबाज हैं. जो रूट से पहले सिर्फ दो बल्लेबाज ऐसे थे, जिन्होंने चार अलग-अलग टेस्ट मैदानों पर 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए थे. इनमें साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग शामिल हैं. अब जो रूट भी इस खास लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं. यह उपलब्धि उनके लंबे और शानदार टेस्ट करियर को दर्शाती है.

जो रूट ने किस मैदान पर कितने रन बनाए? 

1. लॉर्ड्स -  2203 रन

2. मैनचेस्टर -  1128 रन

3. द ओवल -  1050 रन

4. एजबेस्टन -  1018 रन

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इंग्लैंड ने हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच जीते थे. इसके बाद एजबेस्टन टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 130 रन बनाने थे. 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ दो विकेट गंवाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. जो रूट 62 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जॉर्डन कॉक्स ने नाबाद 59 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को जीत की मंजिल तक पहुंचाया और पाकिस्तान के खिलाफ टीम को 3-0 की शानदार सीरीज जीत दिलाई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES