App

जो रूट ने बदल दिया इतिहास, खड़ा किया 8000 रन का पहाड़, इंग्लैंड का हर बल्लेबाज फेल

जो रूट ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड का यह दिग्गज ODI में 8000 रन पूरा करने वाला इंग्लैंड का पहला बल्लेबाज बन गया है. इससे पहले कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाया है.

जो रूट ने बदल दिया इतिहास, खड़ा किया 8000 रन का पहाड़, इंग्लैंड का हर बल्लेबाज फेल
Image Credit: Joe Root Record

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है. जो रूट ने एक ऐसा दुर्लभ कारनामा कर दिखाया है, जो इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है. बता दें कि पाकिस्तान में जारी ODI ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 66 गेंद पर 69 रन ठोक दिए. जो रूट ने 104.55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 8 चौके लगाए.

जो रूट ने इस दौरान वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं. जो रूट वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया था. जो रूट ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 197 वनडे इंटरनेशनल मैचों की 186 पारियों में 50.66 की बेहतरीन औसत के साथ 8005 रन बनाए हैं. जो रूट ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 20 शतक और 49 अर्धशतक ठोके हैं. ODI में जो रूट का हाइएस्ट स्कोर नाबाद 166 रन रहा है.

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. जो रूट - 197 मैचों में 8005 रन

2. इयोन मॉर्गन - 225 मैचों में 6957 रन

3. जोस बटलर - 204 मैचों में 5678 रन

4. इयान बेल - 161 मैचों में 5416 रन

5. पॉल कोलिंगवुड - 197 मैचों में 5092 रन

जो रूट का धाकड़ रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों की लिस्ट में जो रूट (8005 रन) का नाम टॉप पर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर इयोन मॉर्गन का नाम आता है. इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 225 ODI मैचों में 6957 रन बनाए हैं. इसके बाद जोस बटलर (5,678 रन) आते हैं. इयान बेल (5,416 रन) और पॉल कॉलिंगवुड (5,092 रन) क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर आते हैं.

2013 में राजकोट में भारत के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू के बाद से जो रूट ने खुद को इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया है. साल 2015 और 2016 में, उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक रन बनाने का लगातार रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने साल 2015 में 2228 और साल 2016 में 2570 रन बनाए थे. 2016 में वह एक कैलेंडर ईयर में 1481 टेस्ट रन बनाने के माइकल वॉन के इंग्लैंड रिकॉर्ड (जो 2002 में बना था) के बहुत करीब पहुंच गए थे, वे इस रिकॉर्ड से बस 5 रन दूर रह गए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More