SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Analysis: ईशान किशन की 'हिट लिस्ट' में T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक पीछे, क्या सूर्या-रिजवान की बादशाहत होगी खत्म?

T20I Record: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन अपनी फॉर्म के चलते सुर्खियों में हैं. उन्होंने टीम इंडिया में जब से कमबैक किया है, रनों का अंबार लगा रहे हैं. इस साल 25 टी20I खेलने के बाद उन्होंने एक टी20I वर्ल्ड रिकॉर्ड अपनी हिट लिस्ट में डाल लिया है.

Written By Kavya Yadav
Published: Sep 16, 2026, 09:26 AM IST | Updated: Sep 16, 2026, 09:49 AM IST
Join

T20I Record: अफगानिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. जिसमें टॉप ऑर्डर में ईशान किशन का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरे मैच में भी उन्होंने 38 रन की पारी खेली. 2026 में अभी 9 महीने पूरे खत्म नहीं हुए हैं और ईशान 1000 टी20I रनों की दहलीज पर पहुंच चुके हैं. नतीजा ये है कि उन्होंने रिकॉर्डलिस्ट को हिलाकर रख दिया है. अभी साल खत्म होने में 3 महीने बाकी हैं और उनकी हिट लिस्ट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड आ चुका है. इस रिकॉर्ड के बारे में हम आपको डिटेल में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं, ईशान किशन में कब तक इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लेंगे.

हम जिस रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे हैं, वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20I रनों का है. इस रिकॉर्ड के फुल मेंबर्स टीमों के टॉप बल्लेबाजों पर नजर डालेंगे तो तीन नाम देखने को मिलते हैं. ये बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम हैं. अभिषेक शर्मा का नाम भी टॉप-5 में था, लेकिन ईशान किशन ने उन्हें पछाड़ दिया है. सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 1164 रन ठोककर इस रिकॉर्ड पर दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया था. वहीं, रिजवान ने साल 2021 में 1326 रन ठोक डाले थे. लेकिन अब इन दोनों की बादशाहत खत्म हो सकती है.

हाथ धोकर पीछे पड़े ईशान

ईशान किशन इस रिकॉर्ड के मानों हाथ धोकर पीछे पड़े हैं. अभिषेक शर्मा ने 2025 में 25 मैच में 859 रन ठोक इस रिकॉर्ड में फुल मेंबर्स की टीमों के खिलाड़ियों में टॉप-5 में कब्जा जमाया था, लेकिन अब वो पीछे हो चुके हैं. ईशान किशन के नाम 2026 में अभी तक 892 रन दर्ज हो चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 मैच में ईशान ने 42 और 38 रन ठोके. अब तीसरा मुकाबला 17 सितंबर की शाम खेला जाना है, देखना होगा इस मैच में ईशान कैसा प्रदर्शन करते हैं.

2026 में ईशान के नाम 2 शतक

ईशान किशन के लिए ये साल गोल्डन ईयर साबित हुआ है. 2024 में टीम इंडिया से बाहर होने के बाद उन्होंने 2026 में कमबैक किया और अब जम चुके हैं. अभी तक इस साल ईशान ने टीम इंडिया की तरफ से 25 मुकाबले खेले हैं और 892 रन ठोक दिए हैं. इस दौरान ईशान के बल्ले से 1 शतक और 6 फिफ्टी देखने को मिलीं. अब सवाल है कि मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव को पछाड़ने के लिए दोनों को कितने रन की दरकार है और क्या इतने मैच हैं, जो ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो पाए. ईशान किशन फुल मेंबर्स में नंबर-1 मोहम्मद रिजवान से 434 रन पीछे हैं.

ईशान के पास कितने मैच?

भारत के पास इस साल बचे टी20I मुकाबलों की बात करें, तो अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I को मिलाकर अभी 15+ टी20I मैच बाकी हैं. भारत को इस सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20I मैच, न्यूजीलैंड के टूर पर 5 टी20 मैच, इसके बाद साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है. इसके अलावा एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ मैच और क्वार्टर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच को भी मिला लें, तो मैचों का आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा. ईशान किशन लगभग सभी टी20 मुकाबलों में खेल रहे हैं. अगर उन्हें रेस्ट या फिर किसी वजह से बाहर नहीं होते है, तो सभी मैचों में बने रहने की उम्मीद बनी रहेगी. ऐसे में नंबर-1 बनना उनके लिए गोल्ड चांस साबित होगा.

                                           2026 में T20I फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (FM Teams)

खिलाड़ी का नाम (देश)मैचपारीरनशतकअर्धशतकऔसत
ईशान किशन (IND)25258921637.16
अभिषेक शर्मा (IND)25256350626.45
हैरी ब्रूक (ENG)17166342352.83
शिमरोन हेटमायर (WI)16165660340.42
ब्रायन बेनेट (ZIM)17175330341.00

                                                  एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बैटर (FM Teams)

खिलाड़ी का नाम (देश)सालमैचपारीरनशतकअर्धशतकऔसत
मोहम्मद रिजवान (PAK)20212926132611273.66
सूर्यकुमार यादव (IND)2022313111642946.56
मोहम्मद रिजवान (PAK)2022252599601045.27
बाबर आजम (PAK)202129269391937.56
ब्रायन ब्रेनेट (ZIM)202525259361637.44
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES