SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर इरफान पठान का बड़ा हमला, सेलेक्टर्स की खोल दी पोल, बोले- युवाओं का छीना मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर इरफान पठान ने चयनकर्ताओं को घेरा है. इरफान पठान ने भुवनेश्वर कुमार की वापसी को बड़ी गलती बताया है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 02, 2026, 11:40 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 12:04 PM IST
Image Credit: Bhuvneshwar Kumar, Irfan Pathan, Gautam Gambhir And Pragyan Ojha
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भुवनेश्वर कुमार की वापसी बहुत भयानक रही है. 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार को भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी का मौका दिया, लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से सेलेक्टर्स और भारतीय टीम मैनेजमेंट का भरोसा तोड़ दिया. भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने कुल 96 गेंदें फेंकी. भुवनेश्वर कुमार ने इस दौरान 180 रन लुटा डाले. खुशकिस्मती से उन्हें इस पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान सिर्फ एक विकेट नसीब हुआ. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सेलेक्टर्स के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

इरफान पठान का कहना है कि भुवनेश्वर कुमार को भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी का मौका दिया ही क्यों गया. इरफान पठान ने भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल करने वाले फैसले को एक बड़ी गलती बताया है. इरफान पठान ने कहा कि जब अगला टी20 वर्ल्ड कप अभी काफी दूर (साल 2028) है, तो इस अनुभवी तेज गेंदबाज को वापस लाने का क्या मतलब था?

भुवी की वापसी पर इरफान पठान का बड़ा हमला

इरफान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, 'मेरी राय में, सेलेक्टर्स से कहां गलती हुई? उन्होंने इस सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को खिलाकर गलती की. देखिए, इसमें कोई शक नहीं कि भुवनेश्वर कुमार एक अच्छे गेंदबाज और सीनियर खिलाड़ी हैं. लेकिन, जब टी20 वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है, तब उन्हें टीम में शामिल करना समझ से परे है. अगर आप भुवनेश्वर कुमार को 50 ओवर वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रहे होते, जो कि ज्यादा करीब है, तो यह बात समझ में आती.'

इरफान पठान ने सेलेक्टर्स की खोल दी पोल

इरफान पठान का मानना ​​है कि भुवनेश्वर कुमार के सेलेक्शन की वजह से युवा तेज गेंदबाजों को इंटरनेशनल लेवल का अहम अनुभव हासिल करने का मौका नहीं मिल पाया. उन्होंने कहा, 'भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज में शामिल करने के चक्कर में, आपने युवा तेज गेंदबाजों को मौका देने का अवसर गंवा दिया. भुवनेश्वर कुमार की जगह कोई युवा खिलाड़ी खेल सकता था और उसे काफी अच्छा अनुभव मिल सकता था.'

'मयंक यादव और प्रिंस यादव के साथ नाइंसाफी'

इरफान पठान ने कहा, 'मयंक यादव सभी मैच खेल सकते थे और उन्हें वह अनुभव मिल सकता था, साथ ही प्रिंस यादव भी खेल सकते थे. आपने अपने तेज गेंदबाजों के लिए न्यूजीलैंड की धरती पर अच्छा अनुभव हासिल करने का एक बेहतरीन मौका खो दिया.' इरफान पठान ने यह भी साफ किया कि उनकी ये बातें केवल सीरीज में भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन पर आधारित नहीं हैं. उन्होंने माना कि कई बार यह अनुभवी तेज गेंदबाज बदकिस्मत भी रहा.

इरफान पठान ने कहा, 'मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि भुवनेश्वर कुमार ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. बात ऐसी नहीं है. हालांकि, उनकी किस्मत थोड़ी खराब रही. उन्होंने अपने पहले दो ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बाद में, जब उन्होंने पावरप्ले का आखिरी ओवर डाला, तो उन्होंने रन लुटा दिए. ऐसा किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है. उनकी काबिलियत पर कोई सवाल ही नहीं है.'

सवाल निश्चित रूप से टाइमिंग का है

इरफान पठान ने कहा कि सेलेक्टर्स को युवा तेज गेंदबाजों को मौके देने पर ध्यान देना चाहिए, खासकर उन पिचों पर जहां गलती की गुंजाइश बहुत कम होती है. सवाल निश्चित रूप से टाइमिंग का है. क्या यह किसी युवा तेज गेंदबाज के लिए एक बेहतर मौका हो सकता था? मुझे लगता है कि हां, बिल्कुल हो सकता था. आपको यह समझना होगा कि अगर आप तेज गेंदबाजों को तैयार करना चाहते हैं, तो उन्हें मौके देना और उन्हें ऐसी पिचों पर खिलाना बहुत जरूरी है जहां गलती की गुंजाइश बहुत कम हो.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES