SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आईपीएल में युवराज सिंह की वापसी: दिल्ली कैपिटल्स में 'सिक्सर किंग' की एंट्री, सौरव गांगुली के साथ करेंगे काम

दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को अपनी टीम का सहायक और बल्लेबाजी कोच बनाया है. इससे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 13, 2026, 07:19 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 07:35 PM IST
Image Credit: युवराज सिंह. Delhi Capitals
Join

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच बनाया है. युवराज बल्लेबाजी के साथ-साथ सहायक कोच की भूमिका भी निभाएंगे. वह टीम में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ करेंगे. गांगुली को हाल ही में फ्रेंचाइजी ने हेड कोच बनाया था.

44 साल के युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2027 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह पहली बार किसी आईपीएल टीम को कोचिंग देंगे. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले खेल भी चुके हैं और अब उसी टीम को कोचिंग देंगे. युवी 2015 में रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में दिल्ली फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के द्वारा खरीदे गए थे. उस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में हिस्सा लिया था.

 

 

कोच बनने पर युवराज सिंह ने क्या कहा?

सहायक और बल्लेबाजी कोच बनने के बाद युवराज ने कहा, ''मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर रहा हूं. इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं. टीम के साथ मेरा पुराना रिश्ता है और मैं मालिकों को अच्छे से जानता हूं. ऐसे में यह मेरे लिए एक खास मौका है. मैं दादा (सौरव गांगुली) के साथ नई टीम बनाने का इंतजार कर रहा हूं. इस बार कोच के तौर पर उनके साथ काम करूंगा. मेरे लिए यह एक रोमांचक सफर होगा.''

ये भी पढ़ें: कोहली का अनोखा कदम: लिंक्डइन पर विराट की धमाकेदार एंट्री, X-इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कितने फॉलोअर्स?

अभिषेक-शुभमन गिल को आगे बढ़ाया

युवराज ने आईपीएल में 132 मैच खेलकर 2750 रन बनाए. उन्होंने 36 विकेट भी अपने नाम किए. वह आधिकारिक तौर पर पहली बार किसी टीम के साथ कोच के तौर पर जुड़े हैं. हालांकि, इससे पहले युवराज ने भारत के मौजूदा टी20 ओपनर अभिषेक शर्मा और वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को कोचिंग दी है. इन दो खिलाड़ियों को तैयार करने में उनका अहम योगदान माना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES