SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IPL 2027 Auction: बेन स्टोक्स, डेविड वॉर्नर और आर्यवीर सहवाग की होगी IPL में एंट्री? 1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बेन स्टोक्स, डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी नीलामी में उतरेंगे.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 25, 2026, 06:27 IST | Updated: Nov 25, 2026, 07:08 IST
Image Credit: IPL 2027 Mini Auction
Join

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली इस हाई-वोल्टेज नीलामी के लिए शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए नाम दर्ज कराया है. फ्रेंचाइजी टीमों के पास अधिकतम 66 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है और इन चुनिंदा स्थानों के लिए दुनिया भर के दिग्गजों और युवा सितारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों में से 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इस पूल में 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ-साथ एसोसिएट देशों के 42 क्रिकेटर और बड़ी संख्या में अनकैप्ड घरेलू व विदेशी प्रतिभाएं भी अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने खुद को 2 करोड़ रुपये के सबसे ऊंचे बेस प्राइस ब्रैकेट में रखा है. इस टॉप ब्रैकेट में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम हैं. 

1220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, झाए रिचर्डसन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स व टॉम करन ने भी 2 करोड़ रुपये की श्रेणी चुनी है. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो तेज गेंदबाज आवेश खान और दीपक चाहर ने भी खुद को 2 करोड़ रुपये के टॉप ब्रैकेट में रजिस्टर किया है. साथ ही फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, गेराल्ड कोएत्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप और शिमरोन हेटमायर जैसे मैच-विनर भी इसी लिस्ट में हैं.

बेन स्टोक्स और डेविड वॉर्नर की होगी IPL में एंट्री?

35 साल के बेन स्टोक्स ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है और वह आखिरी बार IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल खेलते नजर आए थे. स्टोक्स अब तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स और CSK के लिए 5 सीजन में 45 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 935 रन और 28 विकेट दर्ज हैं. दूसरी तरफ, डेविड वॉर्नर 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद इस बार फिर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं. पिछले सीजन में नहीं बिकने के बाद वॉर्नर ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का रुख किया था, जहां कराची किंग्स ने उन्हें 7.9 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में साइन किया था.

आर्यवीर सहवाग पर भी टिकीं सबकी नजरें 

इस बार नीलामी में भारत के युवा सितारों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी, जिनमें पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का नाम सबसे प्रमुख है. आर्यवीर ने हाल ही में ओमान में हुए अंडर-19 एशिया कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर 1 विकेट से मिली रोमांचक जीत में चमके मोहित उल्वा और विजयी टीम के सदस्य काव्यान पटेल ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इन तीनों युवा भारतीय खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है.

मुस्तफिजुर रहमान का नाम गायब

शुरुआती रजिस्टर में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है, जिनमें हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपोन मोंडोल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय और मोहम्मद रुबेल शामिल हैं. हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा और शाकिब अल हसन जैसे बड़े बांग्लादेशी चेहरे इस शुरुआती लिस्ट से नदारद हैं. गौरतलब है कि आईपीएल 2026 सीजन से पहले बीसीसीआई (BCCI) के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा रिलीज किए जाने को लेकर मुस्तफिजुर रहमान काफी चर्चा में रहे थे.

IPL 2027 की नीलामी के लिए किस-किस ने कराया रजिस्ट्रेशन

बेस प्राइस: 2 करोड़

फजलहक फारूकी, मुजीब रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, झाए रिचर्डसन, माहली बियर्डमैन, स्पेंसर जॉनसन, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, सैमुअल बिलिंग्स, सोनी बेकर, थॉमस करन, आवेश खान, दीपक चाहर, एडम मिल्ने, बेंजामिन सियर्स, बेवॉन-जॉन जैकब्स, डेरिल मिशेल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, विलियम ओ'रूर्के, एनरिक नॉर्किया, गेराल्ड कोएत्जी, मथीशा पथिराना, वानिंदु हसरंगा, शाई होप, शिमरोन हेटमायर

बेस प्राइस: 1.50 करोड़

अल्लाह गजनफर, डैनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, डेविड वीज, रैसी वैन डेर डुसेन, जेडन सील्स, कीमो पॉल

बेस प्राइस: 1.25 करोड़

एश्टन एगर, बिली स्टैनलेक, काइल मेयर्स, मैथ्यू फोर्ड

बेस प्राइस: 1 करोड़

गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी ईसाखिल, क्रिस्टोफर लिन, मैथ्यू कुहनेमैन, निखिल चौधरी, स्कॉट बोलैंड, रिषाद हुसैन, टाइमल मिल्स, आकाश दीप, जयदेव उनादकट, तुषार देशपांडे, उमेश यादव, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, जैक फोल्क्स, डुआन जानसेन, मार्केस एकरमैन, मैथ्यू ब्रेट्जके, ओटनिल बार्टमैन, चरिथ असलंका, दुष्मंथा चमीरा, कुसल मेंडिस, महीश तीक्षणा, सोनल दिनुशा, आंद्रे फ्लेचर, जॉन कैंपबेल, न्यूमैन न्यामहूरी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES