SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IPL मेगा ट्रेड डील में फंसा पेंच: राजस्थान ने की यशस्वी के बदले दिग्गज खिलाड़ी की मांग, KKR ने दिया कैमरन ग्रीन का ऑफर

यशस्वी अगले आईपीएल सीजन में एक नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच यशस्वी जायसवाल के ट्रेड को लेकर बात चल रही है. अभी तक इस डील पर मुहर नहीं लग पाई है.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 17, 2026, 06:59 IST | Updated: Nov 17, 2026, 07:09 IST
Image Credit: यशस्वी जायसवाल. IPL
Join

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन और रीलीज करने की आखिरी तारीख आ गई है. मंगलवार (17 नवंबर) को रिटेंशन डे है और शाम तक सभी टीमों को अपनी लिस्ट जारी कर देनी है. रिटेंशन डे का ड्रामा अभी अपने चरम पर पहुंच गया है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स से यशस्वी जायसवाल के बदले दिग्गज सुनील नरेन की मांग कर दी है. यशस्वी अगले सीजन में एक नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन उनकी डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है.

राजस्थान रिटेंशन डे से पहले इस डील को फाइनल करना चाह रही है. खबरों की मानें तो उसने पहले ही सैम करन के बदले दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है. अब राजस्थान की नजर एक और बड़ी डील पर है. अगर नरेन टीम में आते हैं तो वह यशस्वी की जगह वैभव के साथ ओपनिंग के साथ-साथ चार किफायती ओवर भी डाल सकते हैं.

डील पर लगा ब्रेक?

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइटराइडर्स इस डील के लिए अभी तैयार नहीं है. उसने पहले यशस्वी के बदले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का ऑफर दिया था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने इसे ठुकरा दिया. राजस्थान ने अंगकृष रघुवंशी की भी मांग की थी, लेकिन कोलकाता नहीं मानी. अब सुनील नरेन को लेकर बात चल रही है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच यह डील 16 नवंबर को रुक गई है और इसे रिटेंशन डे के बाद मिनी ऑक्शन से पहले नौ दिसंबर तक पूरा किया जा सकता है. इस नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होनी है.

कोलकाता को क्यों यशस्वी की जरूरत?

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रिटेंशन डे के बाद ट्रेडिंग विंडो फिर से खुलने के बाद इस डील को लेकर दोनों टीमों के बीच बातचीत हो सकती है. विंडो मिनी ऑक्शन से एक हफ्ते पहले तक खुली रहेगी. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद कोलकाता को एक नए कप्तान की तलाश है. यशस्वी भारत के स्टार बल्लेबाज हैं और वह टीम का चेहरा बन सकते हैं. श्रेयस अय्यर के बाद टीम एक बेहतर कप्तान की तलाश में है और वह यशस्वी पर जाकर पूरी हो सकती है. ओपनिंग में उनकी बल्लेबाजी को लेकर कोई संदेह है नहीं. ऐसे में वह फ्रेंचाइजी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES