SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुस्तफिजुर रहमान ने नहीं कराया IPL 2027 मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन, पिछले साल राजनीतिक तनाव के कारण हुआ था बड़ा बवाल

IPL 2027 Auction: मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 25, 2026, 14:57 IST | Updated: Nov 25, 2026, 18:01 IST
Image Credit: Mustafizur Rahman
Join

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले एक बार फिर बांग्लादेशी क्रिकेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पिछले सीजन में विवादों के केंद्र में रहे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने इस बार आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम ही नहीं दिया है. दिलचस्प बात यह है कि उनके देश के 11 खिलाड़ी 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी में अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे. वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट जैसे बड़े नामों ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

नीलामी के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है. गौरतलब है कि पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने BCCI के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. उस समय बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले की स्पष्ट वजह नहीं बताई थी. उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि यह फैसला 'हालिया घटनाक्रम' के कारण लिया गया है. इस फैसले के बाद विवाद काफी बढ़ गया था और आखिरकार बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लिया था.

मुस्तफिजुर रहमान ने नहीं कराया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए बांग्लादेश से हसन महमूद, परवेज हुसैन एमोन, रिपन मोंडोल, रिषाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदय और मोहम्मद रुबेल ने अपने नाम रजिस्टर करवाए हैं. आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले बड़े विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के इस मैदान पर कभी नहीं जीता भारत, क्या अब टूटेगा 58 साल पुराना तिलिस्म?

बेन स्टोक्स ने दिया अपना नाम

बेन स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. बेन स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है. 35 वर्षीय बेन स्टोक्स ने आखिरी बार साल 2023 में IPL खेला था, जब वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए दो मैचों में उतरे थे. वे राजस्थान रॉयल्स और अब बंद हो चुकी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं. कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने हाल ही में साल 2018 के बॉल-टैम्परिंग विवाद में अपनी भूमिका को स्पष्ट करने की कोशिश की है और पैट कमिंस के दावों का जवाब दिया है.

कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने कभी IPL नहीं खेला

कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने 75 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है. 34 वर्षीय कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने कभी IPL नहीं खेला है, लेकिन वे नियमित रूप से बिग बैश लीग में खेलते हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है, हालांकि उनके पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहने की संभावना कम है. एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों में जापान के बेंजामिन इतो डेविस भी शामिल हैं, जो नीलामी में आ सकते हैं. उन्होंने अपनी बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखी है.

नीलामी के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. 10 टीमों के पास भरने के लिए अधिकतम 66 स्लॉट हैं, जिनमें से 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. नीलामी से पहले इस सूची में काफी कटौती होने की उम्मीद है. रजिस्ट्रेशन की लिस्ट में 184 कैप्ड खिलाड़ी, 994 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं. 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES