SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत बनाम वेस्टइंडीज: बेंगलुरु में बारिश बनी विलेन, कितने बजे तक शुरू नहीं हुआ मैच तो हो जाएगा रद्द?

बेंगलुरु में बारिश की वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हुआ है. मैदान पर कवर लगे हैं और अभी भी हल्की-हल्की बारिश हो रही है. शाम 7:45 के बाद ओवर में कटौती भी होने लगेगी. आइए जानते हैं कि 5-5 ओवर के मैच के लिए क्या समय है?

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 17, 2026, 07:51 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 08:53 PM IST
Image Credit: X Image
Join

India vs West Indies 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में होने वाले 5वें टी20 मैच संकट के बादल छाए हुए हैं. लगातार हो रही बारिश की वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हो सका है. 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और ऐसे में ये मुकाबला काफी अहम है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हजारों दर्शक मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. ज्यादातर मैच लंबे समय बाद वापसी कर रहे स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खेलते देखने आए हैं, लेकिन उनके इस अरमानों पर पानी फिरने का डर है. बता दें कि शाम 7:45 के बाद ओवर में कटौती होनी शुरू हो जाएगी और कट ऑफ टाइम रात 9 बजकर 41 मिनट है. इसका मतलब है कि अगर खेल 9:41 तक शुरू नहीं हुआ तो मुकाबला रद्द कर दिया जाएगा. इस स्थिति में ट्रॉफी दोनों टीमों में शेयर कर दी जाएगी.

बेंगलुरु में बारिश रुकी

लंबे इंतजार के बाद फैंस के लिए बेंगलुरु से अच्छी खबर सामने आई है. ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल बारिश नहीं हो रही है और मैदान से सारे कवर्स हटा दिए गए हैं. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम भी वर्ल्ड क्लास है और मैदान सूखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. हालांकि, अब 20-20 ओवर का खेल नहीं हो पाएगा. फिर भी मैच देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं. जो ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतर चुके हैं और अभ्यास कर रहे हैं.

9-9 ओवर का मैच होगा

ताजा जानकारी ये है कि बेंगलुरु में टॉस रात 9 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 9:15 पर फेंकी जाएगी. ये मुकाबला 9-9 ओवर का होगा. पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा. चार गेंदबाज 44 ओवर डालेंगे, जबकि एक बॉलर 1 ओवर डालेगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES