SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लखनऊ में बाढ़ जैसे हालात, धुल जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला मैच? इकाना स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का पानी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा. हालांकि, फिलहाल उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ जैसे हालात हैं. गोमती नदी का पानी इकाना स्टेडियम के आसपास पहुंच चुका है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 05, 2026, 09:34 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 09:47 PM IST
Image Credit: X/BCCI
Join

India vs West Indies 1st T20I Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार (6 अक्टूबर) से होगा. पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ में फिलहाल बाढ़ जैसे हालात हैं. गोमती नदी पूरे उफान पर है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच होगा या बारिश की वजह से धुल जाएगा? बता दें कि इस स्टेडियम में आखिरी बार भी भारत का टी20 मुकाबला खराब रोशनी के कारण रद्द कर दिया गया था.

लखनऊ में बाढ़ जैसे हालात हैं. आलम ये है कि जिस इकाना स्टेडियम में मैच होना है, वहां बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. गोमती नदी का पानी स्टेडियम के आसपास पहुंच चुका है. गोमती के बढ़ते जलस्तर से शहर के कई इलाके जलमग्न हैं. जलभराव के कारण अंडर पास भी बंद कर दिया गया है.

बाढ़ जैसे हालात, कैसे होगा मैच?

बता दें कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम और गोमती नदी की दूरी सिर्फ 500 मीटर की है. यही वजह है कि ग्राउंड के आसपास वाले इलाके पानी से भरे हुए हैं. मौजूदा हालात हो देखते हुए दर्शकों के लिए स्टेडियम तक पहुंचना भी बड़ा चैलेंज है. हालांकि, प्रशासन पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से पानी की निकासी हो सके.

क्या धुल जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच?

फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि बाढ़ जैसे हालात के बावजूद इकाना स्टेडियम प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जलभराव के कारन मैच में कोई रुकावट नहीं आएगी और मुकाबला तय समय पर शुरू होगा. Accu Weather के अनुसार, 6 अक्टूबर को लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 31°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है, साथ ही दिन के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान या बारिश हो सकती है.

ऐसे में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. स्टेडियम के आसपास भरे पानी के कारण दर्शकों के लिए यहां पहुंचना भी बड़ी चुनौती है. ऊपर से 6 अक्टूबर को बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.

कोहरे के कारण भी रद्द हो चुका है मैच

पिछले साल 18 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीरीज का चौथा टी20 मैच होना था. हालांकि, खराब मौसम और बहुत ज्यादा कोहरे के कारण मुकाबला बिना टॉस हुए रद्द करना पड़ा था. अब एक बार फिर इस स्टेडियम में होने वाले इंटरनेशनल मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने इकाना स्टेडियम में अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें जीत मिली है.

यह भी पढ़ें: WCL से हो गया पाकिस्तान का पैकअप: भारतीय खिलाड़ियों से माफी मंगवाने चले थे नकवी... निकल गई सारी हेकड़ी
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES