SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा, डरा रहा 58 साल का पुराना रिकॉर्ड, कीवी टीम से बदला लेने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

टी20 और वनडे सीरीज के रोमांच के बाद अब बारी लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट की है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 16, 2026, 13:13 IST | Updated: Nov 16, 2026, 13:42 IST
Image Credit: India vs New Zealand
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार यानी 19 नवंबर से होगा. दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड बहुत डरावना है. भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर पिछले 58 सालों में 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से वह केवल 5 जीत पाया है. टीम इंडिया को इस दौरान 10 टेस्ट मैचों में हार मिली है और बाकी 10 मैच ड्रॉ रहे हैं.  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतना भारतीय टीम के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम नंबर 1 पर है. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने पिछले तीनों टेस्ट मैच जीते हैं. नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी थी. 

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा

भारत इसी वजह से ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाया था. भारत अब न्यूजीलैंड से अपने घरेलू मैदान पर मिली उसी हार का बदला लेने की फिराक में है. न्यूजीलैंड ने इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम चुनी है, जबकि भारत की 16 सदस्यीय टीम में से केवल 3 खिलाड़ियों ने ही पहले न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट मैच खेला है.

डरा रहा 58 साल का पुराना रिकॉर्ड

हालांकि, शुभमन गिल और गुरनूर बरार को छोड़कर भारतीय टेस्ट टीम के ज्यादातर स्टार खिलाड़ियों ने हाल ही में न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में 'इंडिया A' की ओर से हिस्सा लिया था. इसका मकसद वहां के हालात को समझना था और वे इस अनुभव का इस्तेमाल आने वाले दो मैचों में करना चाहेंगे. 1968 की शुरुआत में पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा करने के बाद से भारत ने यहां अब तक 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिनमें से वह दो सीरीज जीतने में कामयाब रहा हैं.

भारत को आखिरी बार न्यूजीलैंड में कब मिली टेस्ट सीरीज में जीत?

न्यूजीलैंड के अपने पहले ही टेस्ट दौरे पर मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में भारत ने चार मैचों की सीरीज 3-1 से जीती थी. इसके बाद, अगली सीरीज जीत के लिए भारत को 41 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा, जो 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में मिली. इस बीच, न्यूजीलैंड में कुछ टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुईं, जबकि छह मौकों पर न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की.

भारत ने न्यूजीलैंड में कुल 25 टेस्ट मैच खेले

पिछले 68 सालों में भारत ने न्यूजीलैंड में कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से वे केवल पांच ही जीत पाए हैं. इनमें से तीन जीत तो 1968 के पहले दौरे पर ही मिल गई थीं. सदी बदलने के बाद से, भारत ने न्यूजीलैंड में नौ बार न्यूजीलैंड का सामना किया है, जिसमें उन्हें सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि पांच बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. बाकी तीन मैच ड्रॉ रहे हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के अपने पिछले टेस्ट दौरे पर, भारत को 'व्हाइटवॉश' का सामना करना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES