SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब आवाज बताएगी कौन बोल रहा है झूठ? बैट-बॉल की टक्कर होगी डिटेक्ट, क्रिकेट में Sonic टेक्नोलॉजी की एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज में 'Sonic' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा. इस टेक्नोलॉजी से बल्ले और गेंद के बीच संपर्क हुआ है या नहीं, इसका राज खुल जाएगा.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 22, 2026, 01:48 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:06 PM IST
Image Credit: India vs New Zealand 2026 Series
Join

न्यूजीलैंड और भारत के बीच मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के हिस्से के रूप में पहली बार 'Sonic' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने यह जानकारी दी है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) के मुताबिक यह मंजूरी न्यूजीलैंड में होने वाली 'ब्लैककैप्स' टीम बनाम भारत की सीरीज के लिए है. न्यूजीलैंड में तैयार की गई इस एज-डिटेक्शन टेक्नोलॉजी के शामिल होने का मतलब है कि 'वर्चुअल आई', जिसे 2008 से ही बॉल-ट्रैकिंग के लिए ICC की मान्यता प्राप्त है. 'Sonic' टेक्नोलॉजी अंपायरों की मदद करने के लिए है.

'सोनिक' तकनीक, एडवांस ऑडियो एनालिसिस का उपयोग करती है. यह थर्ड अंपायर को तब मदद करती है, जब उन्हें यह जांचना होता है कि गेंद बल्ले से टकराई है या नहीं. NZC ने बताया कि यह मंजूरी, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ मिलकर किए गए टेस्टिंग, वैलिडेशन और इंडिपेंडेंट इवेलुएशन के बाद मिली है. इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का भी समर्थन प्राप्त है.

ये भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: शीतल देवी और तोमन कुमार ने मारी बाजी, तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

क्रिकेट में 'Sonic' टेक्नोलॉजी की एंट्री

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा, 'खेल में फैसलों की निष्पक्षता और सटीकता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इतनी व्यापक परीक्षण और मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई है.' उन्होंने आगे कहा, 'इस टेक्नोलॉजी का डीप वेरिफिकेशन और इंडिपेंडेंट रिव्यू किया गया है और हम इसके नतीजों से खुश हैं. हम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), स्काई (Sky) और वर्चुअल आई को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं.'  

न्यूजीलैंड दौरे पर ये नियम लागू

स्काई के हेड ऑफ स्पोर्ट कंटेंट, गैरी बर्चेत ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक अहम समर सीजन से पहले, यह मंजूरी एक बहुत ही उत्साहजनक घटनाक्रम है.' भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा, जिसके बाद 4 से 15 नवंबर तक पांच वनडे (ODI) मैच होंगे. यह दौरा 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों के साथ समाप्त होगा. 

ये भी पढ़ें- Asian Para Games 2026: यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसा भारतीय पैरा तैराक, मोहम्मद शम्स आलम शेख को किया गया डिपोर्ट, आजीवन बैन का खतरा

भारत ने जीत के साथ किया न्यूजीलैंड दौरे का आगाज

बता दें कि टीम इंडिया ने अपने न्यूजीलैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया है. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम को 4 विकट से हरा दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इसी के साथ ही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES