SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कम समय, बड़ा चैलेंज: न्यूजीलैंड में फ्लाइट लैंड होने के 48 घंटे में पहला टी20, कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई. बेंगलुरु में आखिरी मुकाबला बारिश के कारण नतीजा हो गया. अब टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती हैं और वहां 5 टी20 मैच होने हैं.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 18, 2026, 02:04 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 02:07 PM IST
Image Credit: भारत बनाम न्यूजीलैंड. BCCI
Join

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के लिए कुछ ही घंटों में रवाना होने वाली है. बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां टी20 मैच रद्द होने के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो गई. अब सबकी नजर न्यूजीलैंड से टी20 मैचों में पर है. वहां भी 5 मैच होने हैं और श्रेयस अय्यर की सेना के पास सीरीज जीतने का एक सुनहरा मौका होगा. आयरलैंड और इंग्लैंड में हारने के बाद टीम तेज पिचों पर खुद को साबित करने के लिए बेताब है, लेकिन दौरे के शेड्यूल ने टीम को परेशान कर दिया है.

17 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच और 22 तारीख को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के बीच 5 दिनों का अंतर है. ऐसे में श्रेयस की टीम के पास तैयारी का बिल्कुल मौका नहीं होगा. यह महीना वैसे भी टी20 टीम के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है. जापान में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम भारत आते ही लखनऊ में 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से पहला मैच खेलने उतर गई. श्रेयस अय्यर ने इस मैच के बाद कहा भी था कि उनके खिलाड़ियों की नींद पूरी नहीं हुई है और अब सभी आराम करेंगे. रविवार को आखिरी मैच होने के बाद टीम के सामने अब न्यूजीलैंड की चुनौती है.

मुश्किल हालात से कैसे निपटेगी टीम इंडिया?

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बेंगलुरु में टी20 मैच से पहले शेड्यूल को लेकर बात की. उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा कि इस मुश्किल हालात से निपटने के लिए टीम को अपने अनुभव का इस्तेमाल करना होगा. टीम को न्यूजीलैंड में मैच शुरू होने से सिर्फ एक दिन पहले ही अभ्यास करने का मौका मिलेगा. सैमसन ने कहा, ''सच कहूं तो, आजकल जिस तरह का शेड्यूल बन रहा है, उसमें आपको तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है. इन्हीं मौकों पर टीम का अनुभव काम आता है. आप मानसिक रूप से बेहतर रहने की कोशिश करते हैं और जो समय मिलता है उसका भरपूर फायदा उठाते हैं. हमारे पास बल्लेबाजी की प्रैक्टिस के लिए सिर्फ एक दिन रहेगा.''

ये भी पढ़ें: रणजी 'टेस्ट' में फेल शुभमन: न्यूजीलैंड दौरे से पहले घर में नहीं चला गिल का बल्ला, 1 रन पर बोल्ड हो गए भारतीय कप्तान

टीम इंडिया की क्या रणनीति होगी?

सैमसन का कहना है कि इतनी जल्दी फिर से मैदान पर उतरने का मतलब है कि भारतीय टीम को वेस्टइंडीज सीरीज से सीखीं बातों को न्यूजीलैंड में लागू करना होगा. वहां खेलने के तरीके और अन्य चीजों से तालमेल बिठाने में समय लग सकता है, लेकिन सबको वहां की परिस्थितियों का सम्मान करना होगा. सैमसन ने बताया कि टीम वहां 20 तारीख को पहुंचेगी और 21 को अभ्यास करने के बाद अगले दिन मैच खेलेगी. टीम ने जिस तरह जापान से आने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खुद को ढाला था, उसी तरह वह न्यूजीलैंड में भी करेगी.

ये भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू बना आफत, PCB ने निकाला बदला, एथरटन-नासिर को अचानक किया बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टी20

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES