SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची में कभी नहीं बने 200 रन: 3 साल पहले 177 रन के टारगेट को चेज नहीं कर पाई थी टीम इंडिया, भारत का यहां गजब रिकॉर्ड

India vs West Indies 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. भारत यहां 3 साल के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 08, 2026, 04:44 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 04:49 PM IST
Image Credit: भारत बनाम वेस्टइंडीज. BCCI
Join

India vs West Indies T20I Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम तीन साल के बाद रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार है. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला यहां खेला जाएगा. टीम इंडिया ने लखनऊ में 6 अक्टूबर (गुरुवार) को पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था. अब उसकी नजर शनिवार को दूसरे मैच को जीतने पर है. इससे भारत को सीरीज में 2-0 की बढ़त मिल जाएगी.

लखनऊ में हुए पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. वेस्टइंडीज की टीम 19.2 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद भारत ने 14.4 ओवर में ही 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया था. उसके लिए कप्तान अय्यर ने 43 गेंद पर नाबाद 102 रन बनाए थे. उनके पहले टी20 शतक की मदद से टीम इंडिया को आसानी से जीत मिल गई थी. अब रांची में उस लय को कायम रखने की चुनौती है.

तीन देशों को रांची में हरा चुका भारत

रांची में भारत का रिकॉर्ड शानदार है. यहां 2016 में पहला टी20 मैच खेला गया था. अब तक यहां चार मैच खेले गए हैं और टीम इंडिया ने तीन में जीत हासिल की है. उसने यहां श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच हार भी है. वह यहां खेला गया पिछला मैच था. 2023 के उस मुकाबले में कीवी टीम ने 21 रनों से जीत हासिल की थी. अब भारत 3 साल बाद यहां टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरेगा.

 

 

रांची में कभी नहीं बने 200 रन

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर में खेले गए अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी 200 रन का आंकड़ा कोई भी टीम नहीं छू पाई है. यहां भारत ने उच्चतम स्कोर बनाया है. उसने 2016 में 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे.

रांची में टी20 इंटरनेशनल मैच में बने स्कोर

ये भी पढ़ें: Analysis: 8 साल बाद फिर भड़केगी ‘सैंडपेपर-गेट’ की आग! कड़वी यादें होंगी ताजा, WTC पॉइंट्स के लिए ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका में महायुद्ध

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर),कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शामार स्प्रिंगर, शामार जोसेफ, आमिर जांगू,गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES