SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

149 साल में पहली बार बना ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, टीम इंडिया का महाविस्फोट, लगातार 7 विकेट तक चली 50+ रन की पार्टनरशिप

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच में इतिहास रचते हुए पहली बार शुरुआती सातों विकेट के लिए 50+ रन की पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 22, 2026, 10:24 IST | Updated: Nov 22, 2026, 10:46 IST
Image Credit: India vs New Zealand 1st Test
Join

भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली बार एक दुर्लभ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने एक ही पारी में शुरुआती सात विकेटों के लिए 50 या उससे अधिक रन की साझेदारियां की हों. वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारत ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. 

ध्रुव जुरेल के आउट होने के तुरंत बाद, दूसरे सेशन के एक घंटे के भीतर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित करने का फैसला लिया. न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमटने के बाद भारत ने 352 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. इतना ही नहीं, भारत का यह 720 रनों का स्कोर न्यूजीलैंड की धरती पर दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है. पारी की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े. 

149 साल में पहली बार बना ये अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की दमदार साझेदारी हुई. तीसरे विकेट के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने 91 रन जोड़े, जिसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की. पांचवें विकेट के लिए ऋषभ पंत और अंशुल कम्बोज ने 68 रन जोड़े, जबकि ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने छठे विकेट के लिए 75 रन की अहम साझेदारी की.

टीम इंडिया का महाविस्फोट

अंत में ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर शुरुआती सात विकेटों पर 50+ साझेदारी का अनोखा क्रम पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रन की साझेदारियों की लिस्ट में भारत का यह प्रदर्शन बेहद खास है, क्योंकि पहली बार शुरुआती सात विकेटों के लिए लगातार यह कारनामा हुआ है.

लगातार 7 विकेट तक चली 50+ रन की पार्टनरशिप

भारत के लिए केएल राहुल (136 रन) और ऋषभ पंत (128 रन) ने शतक लगाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, शुभमन गिल ने 98 रन और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए. अंशुल कंबोज ने 38 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 24 रनों का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 154 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं, रचिन रवींद्र ने 2 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा मैट हेनरी, काइल जेमिसन, जैकब डफी और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट हासिल किए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES