)
भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया. रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले को जीतकर उसने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दम दिखाया. इसके बाद गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और नमन धीर ने सबका दिल जीता. टीम इंडिया ने इंदौर के साथ-साथ पूरे देश के फैंस को त्योहार सीजन की शुरुआत में खुशी दी है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए. जवाब में विंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए. रविवार को ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई और भारत ने इस पावन त्योहार के पहले दिन रोमांचक जीत हासिल की. सीरीज का दूसरा मुकाबला अब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया वहां मैच को जीतकर 3-1 की अजेय बढ़त बनाने उतरेगी.
Twin strikes of huge importance ✌️ How good was Arshdeep Singh in that over? 🤌 Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh https://t.co/LqAOOcQA3H
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
भारत ने किया कमबैक
लखनऊ में पहला टी20 मैच जीतने के बाद भारत को रांची में 249 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था. इंदौर में दोनों टीमों से बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई जा रही थी. कुछ वैसा ही देखने को भी मिला. भारत ने 223 रन बनाने तो वेस्टइंडीज ने भी 200 का आंकड़ा पार किया. लगातार विकेट गिरने और आखिरी 6 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के द्वारा सधी गेंदबाजी के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा.
अभिषेक-ईशान ने दिखाया पावर
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद पर फिफ्टी लगाकर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 30 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली. इस दौरान 6 चौके और 5 छक्के लगाए. ईशान किशन ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 18 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंद पर 28, नीतीश रेड्डी ने 14 गेंद पर 21 और अक्षर पटेल ने 14 गेंद पर 20 रनों का योगदान दिया. प्रिंस यादव ने 6 गेंद पर 13 रन बनाकर भारत को 223 रनों तक पहुंचाया.
बड़ी पारी नहीं खेल पाए वेस्टइंडीज के बल्लेबाज
विंडीज के बल्लेबाज रांची की तरह यहां बड़ी पारी नहीं खेल पाए. अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे. शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंद पर 43, कामिल पूरन ने 27 गेंद पर 42, शामार स्प्रिंगर ने 11 गेंद पर नाबाद 35 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 गेंद पर 32 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और नमन धीर ने 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.