SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेंगलुरु में होगा IND vs WI सीरीज का फैसला: कोहली के मैदान पर कैसा है भारत-वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड?

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर वेस्टइंडीज ने एक मैच खेला है और उसे जीत मिली है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 15, 2026, 04:55 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 05:10 PM IST
Image Credit: AI Graphic/BCCI
Join

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को होगा. सीरीज 2-2 की बराबरी पर है और निर्णायक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वो मैदान जहां आईपीएल के दौरान RCB और विराट कोहली की गूंज सुनाई देती है. इस ग्राउंड पर गेंदबाजों की सामत आती है, जबकि बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. एम चिन्नास्वामी में कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जाता है. 200 रन तो अक्सर टीमें हंसते-खेलते बना लेती है. हालांकि, इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए यादें उतनी अच्छी नहीं रही है.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, लेकिन तीन मैचों में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है. घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया को हराना आसान नहीं रहा है, लेकिन बेंगलुरु की कहानी कुछ और है.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने अब तक 8 T20I खेले हैं. 4 में उसे जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैदान पर 2024 में खेला गया भारत बनाम अफगानिस्तान मैच टाई हो गया था, लेकिन सुपर ओवर में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. एक T20I का नतीजा नहीं निकल सका था.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड?

बात करें वेस्टइंडीज की तो एम चिन्नास्वामी में वेस्टइंडीज ने एक टी20 मैच खेला है. श्रीलंका के खिलाफ 2016 टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए उस मुकाबले में कैरिबियाई टीम ने 7 विकेट से बाजी मारी थी. इस साल वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी बनी थी.

बेंगलुरु में कब-कब हारा भारत?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत को टी20 क्रिकेट में तीन बार हार का सामना करना पड़ा है. 2012 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. उसके बाद 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी और इसी साल साउथ अफ्रीका ने भी इस मैदान पर भारत को 9 विकेट से रौंदा था.

शाई होप को रोकना सबसे बड़ी चुनौती

अपने नाम की तरह ही शाई होप भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के लिए 'होप' बने हुए हैं. उन्हें रोकना फिलहाल नामुमकिन के बराबर साबित हो रहा है. ODI सीरीज में तहलका मचाने के बाद उन्होंने टी20 शृंखला में भी विस्फोट करना जारी रखा और अब तक 4 मैचों में से तीन में 50 का आंकड़ा क्रॉस कर चुके हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल है. वेस्टइंडीज ने इस दौरे पर अभी तक तीन मैचों में जीत दर्ज की है और तीनों बार शाई होप 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने हैं. T20I सीरीज में वो फिलहाल सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. दाएं हाथ के स्टाइलिश बैटर ने चार पारियों में दो शतक की मदद से 261 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: स्कोरबोर्ड पर 200+ रन देखते ही घुटने टेक देता है भारत का सबसे तूफानी बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे गवाही
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES