भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /रिकॉर्ड के बॉस विराट: दिग्गजों को पछाड़कर नया इतिहास रचने को तैयार कोहली, सचिन-गावस्कर छूट जाएंगे पीछे

रिकॉर्ड के बॉस विराट: दिग्गजों को पछाड़कर नया इतिहास रचने को तैयार कोहली, सचिन-गावस्कर छूट जाएंगे पीछे

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नाबाद 139 रनों की पारी खेली थी. यह उनके वनडे करियर का 55वां शतक है. कोहली अब दूसरे वनडे में कई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

Written ByRohit Raj
Published: Sep 29, 2026, 03:14 PM IST|Updated: Sep 29, 2026, 03:53 PM IST
joinshare
रिकॉर्ड के बॉस विराट: दिग्गजों को पछाड़कर नया इतिहास रचने को तैयार कोहली, सचिन-गावस्कर छूट जाएंगे पीछे
Image Credit: विराट कोहली. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 9 छक्के निकले. कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर का 86वां और वनडे में 55वां शतक लगाया. विराट ने इस पारी के दौरान कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए और अब गुवाहाटी में होने वाले दूसरे मैच में भी उनकी नजर दो बड़े कीर्तिमान पर होगी.

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. वेस्टइंडीज द्वारा बनाए गए 295/7 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 41.4 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. कोहली के साथ-साथ कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली. गिल ने 110 रनों का योगदान दिया था.

 

🔙 to 🔙 to seal the deal 👊#TeamIndia with a clinical chase in just 4️⃣1️⃣.4️⃣ overs to win by 8️⃣ wickets 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/SUj4bbE9rh

— BCCI (@BCCI) September 27, 2026

 

निशाने पर सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड

इस मैच में नाबाद 139 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली ने भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने गावस्कर की बराबरी कर ली थी.  गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 38 मैचों में 13 शतक लगाए थे, वहीं कोहली ने अपने 74वें मैच में कैरेबियाई टीम के खिलाफ अपना 13वां शतक जड़कर उनकी बराबरी कर ली थी. विराट अगर गुवाहाटी में एक शतक और लगाते हैं तो गावस्कर से आगे निकल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले विराट का नया अवतार: 'किंग' कोहली को कप्तान गिल का फुल सपोर्ट, इस सफलता का क्या राज?

विराट ने तोड़े थे सचिन के कई रिकॉर्ड

विराट ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के भी कई दिग्गज रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया था. कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. उन्होंने यह मुकाम अपनी 303वीं पारी में हासिल कर सचिन तेंदुलकर (377 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके साथ ही विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे. उन्होंने भारत में 7,006 वनडे रन बनाकर सचिन के 6,976 रनों के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

 

5⃣0⃣ up with a 6⃣ 👌
1⃣0⃣0⃣ up with a 6⃣ 💪

Virat Kohli meant business tonight 🔥

Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/mM52R4r2nF

— BCCI (@BCCI) September 27, 2026

 

इस मामले में तेंदुलकर से निकल सकते हैं आगे

कोहली अब 60 लिस्ट ए (50 ओवर के इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट) शतक के साथ तेंदुलकर के बराबर हैं. गुवाहाटी में अगर वह एक और शतक लगाते हैं इस मामले में सचिन से आगे हो जाएंगे. विराट मौजूदा समय में जिस फॉर्म में चल रहे हैं और गुवाहाटी में उनका जैसा रिकॉर्ड है, उसे देखते हुए वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. कोहली ने 2026 में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 87.16 की औसत से 523 रन बनाए हैं. गुवाहाटी में विराट ने दो वनडे मैच खेले हैं और दोनों में शतक लगाए हैं. उनके नाम यहां 253 रन दर्ज हैं.

पहले वनडे में कोहली द्वारा बनाए गए प्रमुख रिकॉर्ड्स

  1. वनडे क्रिकेट में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का यह 25वां शतक था. इससे वह सचिन तेंदुलकर (14 शतक) से काफी आगे निकल गए.
  2. सचिन के बाद 15,000 वनडे रन बनाने वाले कोहली दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए. 303 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर सबसे तेज 15,000 रन का विश्व रिकॉर्ड बनाया.
  3. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह विराट का 13वां अंतरराष्ट्रीय शतक था. उन्होंने सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी.
  4. भारत में कोहली के अब 7,006 वनडे रन हो चुके हैं, जिससे उन्होंने घरेलू धरती पर सबसे ज्यादा वनडे रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर (6,976 रन) को पीछे छोड़ दिया.
  5. कोहली ने वनडे में अपने 200 छक्के पूरे किए.
  6. विराट ने सचिन के 60 लिस्ट-ए शतकों के ऑल-टाइम रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.
  7. कोहली दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग देशों के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 10-10 शतक लगाने का कारनामा किया.
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Virat Kohli