SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IND vs WI: वैभव के दो शब्दों ने मचाई हलचल... चौथे T20I में भी बाहर रहेंगे सूर्यवंशी? अचानक वायरल हुआ ये क्रिप्टिक पोस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे T20I मैच में टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर होगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलेगा या नहीं.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 14, 2026, 01:26 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 10:30 PM IST
Image Credit: Vaibhav Sooryavanshi
Join

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आज शाम 7:30 बजे से चौथे T20I मुकाबले में आमने-सामने होंगी. यह T20I मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करने की होगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने बैटिंग प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान अपना दो शब्दों वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वैभव सूर्यवंशी के इस पोस्ट ने अचानक सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

वैभव के दो शब्दों ने मचाई हलचल

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पोस्ट में टॉरनेडो और आवरग्लास इमोजी लगाते हुए कैप्शन लिखा, 'बैठे रहो.' हैदराबाद में चौथा T20I मैच अपने नाम कर भारत सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगा. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उसी प्लेइंग XI के साथ बने रह सकते हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी शामिल है. हालांकि, भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- विराट-रोहित का वर्ल्ड कप खेलना तय? BCCI अध्यक्ष ने साफ कर दिया… उम्र नहीं, अब ये चीजें रखती है मायने

चौथे T20I में भी बाहर रहेंगे सूर्यवंशी?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अभी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है और सीरीज जीतने के लिए उसे बस एक और जीत की जरूरत है. भारत ने पहले T20I मैच में 8 विकेट की शानदार जीत के साथ इस सीरीज की शुरुआत की थी, लेकिन हाई-स्कोरिंग वाले दूसरे T20I मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने तीसरे मैच में 14 रन से जीत के साथ वापसी की. 

अचानक वायरल हुआ क्रिप्टिक पोस्ट

वैभव सूर्यवंशी की इस पोस्ट के बाद उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, भारत की मौजूदा ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को लगातार मौका दिया जा रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट चौथे मुकाबले में अपनी रणनीति बदलता है या नहीं. कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के सामने सीरीज जीतने के साथ खिलाड़ियों को मौका देने की चुनौती भी रहेगी.

ये भी पढ़ें- चौथे T20I से कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? वैभव सूर्यवंशी ने बढ़ाई टेंशन, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी राय रखी है. अभिषेक नायर का मानना है कि भारत को पहले सीरीज जीतने पर ध्यान देना चाहिए और इसके बाद युवा बल्लेबाज को आखिरी टी20 मुकाबले में मौका दिया जा सकता है. अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'मैं चाहता हूं कि भारत पहले 3-1 की बढ़त हासिल करे और सीरीज अपने नाम कर ले. इसके बाद आखिरी T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी खेलें.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES