SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाईवोल्टेज ड्रामा: गुरनूर बरार और टिम सेफर्ट भिड़े, विराट कोहली ने खींचकर हटाया पीछे, ICC ले सकता है तगड़ा एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के चौथे ODI मैच में गुरनूर बरार और टिम सीफर्ट के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई. मामला बढ़ता देख विराट कोहली ने बीच में आकर भारतीय गेंदबाज को पीछे खींचा.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 13, 2026, 08:53 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 10:44 AM IST
Image Credit: IND vs NZ 4th ODI
Join

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले और गेंद के अलावा खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट आपस में भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली और मैदान का माहौल अचानक गर्म हो गया. मामला और ज्यादा बढ़ता, उससे पहले ही विराट कोहली ने तेजी से दखल दिया और गुरनूर बरार को पीछे खींच लिया.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले में मैदान पर उतरी. शुभमन गिल के टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे होने के कारण टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है. टिम सीफर्ट ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया. इस मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड की पारी के 12वे ओवर में गुरनूर बरार और टिम सीफर्ट के बीच बहस देखने को मिली.

गुरनूर बरार और टिम सीफर्ट भिड़े

12वे ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर बरार ने टिम सीफर्ट का विकेट लेने के बाद कुछ ज्यादा ही आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और बल्लेबाज के सामने जाकर खड़े हो गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. गुरनूर बरार की गेंद पर एक बड़ा छक्का मारने की कोशिश में टिम सीफर्ट गेंद को ठीक से नहीं खेल पाए और विकेटकीपर ईशान किशन ने उन्हें कैच कर लिया.

विराट कोहली ने खींचकर हटाया पीछे

आउट होने से पहले, टिम सीफर्ट ने 48 गेंदों का सामना किया और छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए. गुरनूर बरार ने 12वें ओवर में टिम सीफर्ट को आउट करके उनके और विल यंग के बीच 85 रनों की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ दिया. गुरनूर बरार ने इसके बाद टिम सीफर्ट को काफी आक्रामक अंदाज में विदा किया. हालात बिगड़ते देख विराट कोहली ने तुरंत गुरनूर बरार को पीछे खींच लिया. अंपायर ने भी भारतीय गेंदबाज को चेतावनी दी.

क्या गुरनूर बरार पर ICC लेगा एक्शन?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार पर क्या एक्शन लेता है. गुरनूर बरार का यह रिएक्शन तब आया, जब टिम सीफर्ट ने उनकी गेंद पर एक चौका जड़ा था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई.  पहले 10 ओवरों के भीतर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी करके, टिम सीफर्ट ने भारत के खिलाफ वनडे मैच के शुरुआती 10 ओवरों में किसी कीवी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था. इससे पहले, 14 जनवरी 1999 को वेलिंगटन में, ब्रायन यंग ने भारत के खिलाफ पारी के शुरुआती 10 ओवरों में 35 गेंदों पर 47 रन बनाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES