)
वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को मुंहतोड़ जवाब दिया है. न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 368 रन पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम ने इसके जवाब में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 39 ओवर में 159/1 का स्कोर बना दिया. टीम इंडिया अभी भी पहली पारी में न्यूजीलैंड के स्कोर से 209 रन दूर है. देवदत्त पडिक्कल (15 रन) और केएल राहुल (52 रन) नाबाद हैं. यशस्वी जायसवाल ने 89 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन वे शतक बनाने से चूक गए.
भारत ने आखिरी सेशन की शुरुआत 16/0 के स्कोर से की थी.13वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने मैट हेनरी की गेंदों पर दो चौके जड़े, जबकि अगले ओवर में केएल राहुल ने जैकब डफी के खिलाफ दो चौके लगाए. इस तरह 13.4 ओवर में भारत ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/0 था. शुरुआती 10 ओवरों में केवल 23 रन बनाने के बाद, भारत ने अपनी रन गति बढ़ाई और अगले 10 ओवरों में 56 रन जोड़े.
A solid Day 2 for #TeamIndia 🇮🇳 159/1 at Stumps in Wellington, with KL Rahul (52*) and Devdutt Padikkal (16*) unbeaten in the middle 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/SaMcNXtAVG #NZvIND https://t.co/9YuidOXC6D
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
जैकब डफी के 22वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 3 चौके लगाए. यशस्वी जायसवाल ने 66 गेंदों में आठ चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. नाथन स्मिथ की गेंद पर एक चौका लगाकर भारत ने 23.4 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया. यशस्वी जायसवाल ने एक साहसिक 'रैंप' शॉट खेला, जो फील्डरों और विकेटकीपर के ऊपर से निकलकर चार रनों के लिए चला गया. मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई. जायसवाल की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल के हाथों में चली गई. हेनरी ने रिव्यू लिया जो सफल रहा.
27.5 ओवर में भारत का स्कोर 130/1 था, जिसमें जायसवाल ने 85 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 89 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया. केएल राहुल ने इस दौरान टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. 37वें ओवर में भारत ने 150 रन का आंकड़ा छू लिया और केएल व पडिक्कल ने बिना किसी नुकसान के सेशन के बाकी ओवर पूरे किए. इससे पहले, हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की.
न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए, जिसके बाद भारत को बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, जहां उन्हें जेमिसन और हेनरी की घातक गेंदबाजी का सामना करना पड़ा. दूसरे सेशन के अंत तक भारत का स्कोर 16/0 था. हेनरी और जेमिसन की जोड़ी ने अपनी सटीक लाइन, लेंथ और उछाल से भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली.