न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट महासंग्राम... कब, कहां और कितने बजे पड़ेगी पहली गेंद? मोबाइल पर FREE में ऐसे देखें LIVE मैच
न्यूजीलैंड की धरती पर टीम इंडिया के लिए 58 साल का सूखा खत्म करने की चुनौती है. 1968 और 2009 के बाद भारत के पास न्यूजीलैंड की धरती पर तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है.
IND vs NZ 1st Test Live Streaming: न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार (19 नवंबर) से होगी. दोनों देशों के बीच इस टेस्ट सीरीज में कुल दो मुकाबले खेले जाएंगे. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें क्राइस्टचर्च जाएंगी, जहां सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा.
भारतीय टीम फॉर्म में चल रही है. टीम इंडिया ने इससे पहले पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी थी. इसके बाद पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में भी भारतीय टीम ने कीवियों को 3-1 से पीटा था. टीम इंडिया अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का 2-0 से सफाया करने के मकसद से उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से खेले जाएंगे.
न्यूजीलैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
भारत के लिए न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं रहेगा. न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने 1968 और 2009 में केवल दो बार ही टेस्ट सीरीज जीती है. न्यूजीलैंड की धरती पर भारत ने 10 टेस्ट सीरीज खेली हैं, जिसमें उसे केवल दो सीरीज में ही जीत मिली है. 6 टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड विजेता रहा है. इसके अलावा दो टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है. भारत ने कुल मिलाकर न्यूजीलैंड की धरती पर अभी तक 25 टेस्ट मैचों में से केवल 5 मुकाबले ही जीते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की पूरी जानकारी
1. India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार (19 नवंबर) से खेला जाएगा.
2. India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा.
3. India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच किस समय पर खेला जाएगा?
India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार (19 नवंबर) को सुबह 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.
4. India vs New Zealand के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं?
India vs New Zealand के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप Sony Sports Network पर देख सकते हैं.
5. India vs New Zealand के बीच पहले टेस्ट मैच को किस Digital Platform पर देखा जा सकता है?
India vs New Zealand के बीच पहले टेस्ट मैच को Digital Platform पर आप 'Sony LIV' पर देख सकते हैं.
6. India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच मुफ्त में कब, कहां और किस चैनल पर देखें?
India vs New Zealand के बीच पहला टेस्ट मैच आप सिर्फ डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (Digital Terrestrial Television) के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर ही मुफ्त में देख सकते हैं.