SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला ODI कब-कहां और कितने बजे? फ्री में LIVE मैच देखने का पूरा इंतजाम, बस जान लें ये डिटेल्स

भारत-न्यूजीलैंड 5 मैचों की ODI सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर सुबह 7:30 बजे खेला जाएगा.

Written By Tarun Verma
Published: Nov 02, 2026, 02:43 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 03:25 PM IST
Image Credit: India vs New Zealand ODI Series
Join

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का आगाज बुधवार (4 नवंबर) से होगा. दोनों देशों के बीच इस ODI सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें वेलिंगटन और हेमिल्टन जाएंगी और ODI सीरीज का समापन टौरंगा के बे-ओवल में चौथे और पांचवें मैच के बाद होगा.

2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद से यह भारत की पहली 5 मैचों की वनडे (ODI) सीरीज होगी. उस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-2 से हराया था. वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले 3 मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी 2 ODI मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. पहला वनडे स्थानीय समय (NZDT) के अनुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा, जिसका मतलब है कि भारत में फैंस इसे सुबह 7:30 बजे (IST) से देख सकेंगे. ODI सीरीज के सभी 5 वनडे मैच इसी समय शुरू होंगे.

इस ODI सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए नजर आएंगे. T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये दोनों खिलाड़ी अब केवल इसी फॉर्मेट में खेलते हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज में ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी खेले थे, जिसमें रोहित शर्मा ने 225 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेलकर अपना 55वां वनडे शतक जड़ा था.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले ODI मैच की पूरी जानकारी

1. India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच कब खेला जाएगा?

India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच बुधवार (4 नवंबर) को खेला जाएगा.

2. India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच कहां खेला जाएगा?

India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा.

3. India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच किस समय पर खेला जाएगा?

India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच बुधवार (4 नवंबर) को सुबह 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.

4. India vs New Zealand के बीच पहले ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर किस चैनल पर देख सकते हैं?

India vs New Zealand के बीच पहले ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट आप Sony Sports Network पर देख सकते हैं.

5. India vs New Zealand के बीच पहले ODI मैच को किस Digital Platform पर देखा जा सकता है?

India vs New Zealand के बीच पहले ODI मैच को Digital Platform पर आप 'Sony LIV' पर देख सकते हैं.

6. India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच मुफ्त में कब, कहां और किस चैनल पर देखें?

India vs New Zealand के बीच पहला ODI मैच आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं. हालांकि यह सुविधा सिर्फ डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (Digital Terrestrial Television) उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी. जो डीडी स्पोर्ट्स चैनल केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे डिशटीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी और टाटा प्ले पर प्रसारित होगा उस पर India vs New Zealand के बीच पहले ODI मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES