SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Final में होगा IND vs PAK का ब्लॉकबस्टर? विमेंस एशिया कप में फिर ऐसे हो सकती है भिड़ंत, समझिए पूरा गणित

महिला एशिया कप में रिकॉर्ड्स पूरी तरह भारत के पक्ष में हैं. एशिया कप में वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट के टूर्नामेंट्स में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर जबरदस्त दबदबा कायम किया है.

Written By Tarun Verma
Published: Sep 11, 2026, 11:31 AM IST | Updated: Sep 11, 2026, 12:32 PM IST
Image Credit: Womens Asia cup 2026
Join

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. आज यानी 11 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 8 बजे से दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है. पाकिस्तान के पास श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंचने का मौका है. ऐसे में संभावना बन रही है कि फाइनल में एक बार फिर से भारत बनाम पाकिस्तान का ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है. महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच 13 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या 13 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा या नहीं. पाकिस्तान को इसके लिए दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को हराना होगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है. हालांकि, अभी पाकिस्तान के लिए फाइनल की राह आसान नहीं है. पाकिस्तान के सामने श्रीलंका जैसी मजबूत और अब तक एशिया कप 2026 में अजेय रही टीम की चुनौती है.

Final में होगा IND vs PAK का ब्लॉकबस्टर? 

भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल की चर्चा के बीच श्रीलंका को नजरअंदाज करना बड़ी गलती होगी. पाकिस्तान को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए श्रीलंका को हराना होगा. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप-B के अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं. ऐसे में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ संभावित फाइनल से पहले श्रीलंका की मुश्किल चुनौती को पार करना होगा. भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने लगातार 4 मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप में 2005 से 2026 तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के हिस्से में सिर्फ एक जीत आई है. हाल ही में 5 सितंबर 2026 को महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के मैच में दोनों टीमें भिड़ीं थी. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. टीम इंडिया ने 56 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए 68 गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था.

टी20 एशिया कप में भी भारत का पलड़ा भारी

महिला एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें टीम इंडिया ने 7 मैच जीते, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. पाकिस्तान की इकलौती जीत 2022 एशिया कप टी20 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में आई थी. इसके अलावा बाकी सभी मैचों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी है.भारत ने वनडे फॉर्मेट वाले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी 5 मैच जीते हैं.

महिला एशिया कप टी20 में भारत बनाम पाकिस्तान

2012 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की

2012 - (फाइनल) भारत ने 18 रन से पाकिस्तान को हराया

2016 - (ग्रुप स्टेज) भारत 5 विकेट से विजयी रहा

2016 - (फाइनल) भारत ने 17 रन से मुकाबला अपने नाम किया

2018 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की

2022 - (ग्रुप स्टेज) पाकिस्तान ने 13 रन से भारत को हराया

2024 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को मात दी

2026 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की

महिला एशिया कप वनडे में भारत बनाम पाकिस्तान रिकॉर्ड

2005 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 193 रन से जीत दर्ज की

2005 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 10 विकेट से मुकाबला जीता

2006 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 80 रन से पाकिस्तान को हराया

2008 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 182 रन से शानदार जीत दर्ज की

2008 - (ग्रुप स्टेज) भारत ने 207 रन से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES