App

गंभीर ने बल्लेबाजों को दिखाया आईना, बोले- विदेशी जमीन पर रन बनाने से नहीं जीतोगे सीरीज, गेंदबाज ही दिलाते हैं जीत

गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट फैंस से अपील की कि अगर आने वाले समय में टीम इन फॉर्मेट्स में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को दिया जाना चाहिए, न कि सिर्फ बल्लेबाजों की ही चर्चा की जानी चाहिए.

गंभीर ने बल्लेबाजों को दिखाया आईना, बोले- विदेशी जमीन पर रन बनाने से नहीं जीतोगे सीरीज, गेंदबाज ही दिलाते हैं जीत
Image Credit: Gautam Gambhir

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर खुश नहीं हैं. गौतम गंभीर ने अपने बल्लेबाजों को आईना दिखाते हुए बताया है कि विदेशी जमीन पर सिर्फ रन बनाने से ही काम नहीं चलेगा. गौतम गंभीर के मुताबिक विदेशी जमीन पर सीरीज जिताने में गेंदबाजों का बहुत बड़ा रोल होता है. 

गौतम गंभीर ने कहा कि विदेशी दौरों पर टेस्ट और ODI सीरीज गेंदबाजों की बदौलत जीती जाती हैं. गौतम गंभीर का यह बयान तब आया है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज जीती है. भारत ने शुरुआती तीन T20I मैच जीते, जबकि बाद के दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. अब भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलेगा.  मौजूदा गेंदबाजी लाइनअप में से केवल मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ही 2023 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे. 

गंभीर ने बल्लेबाजों को दिखाया आईना

जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हैं, जिस वजह से टीम का गेंदबाजी अटैक काफी अनुभवहीन लग रहा है. गौतम गंभीर ने कहा, 'यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है, क्योंकि अगर आप देखें तो यह शायद वनडे क्रिकेट का सबसे अनुभवहीन गेंदबाजी अटैक है. बल्लेबाजी में हमारे पास काफी अनुभव है, लेकिन जब आप विदेशी दौरों पर जाते हैं, तो सीरीज आपके गेंदबाज ही जिताते हैं, खासकर ODI और टेस्ट क्रिकेट में. इसलिए, अगर हम आगे चलकर ODI क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इसका बड़ा श्रेय इन गेंदबाजों को मिलना चाहिए, न कि सिर्फ बल्लेबाजों की ही बातें होती रहें.'

श्रेयस अय्यर की काफी तारीफ की

ODI सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. भारत पहले तीन मैचों और आखिरी दो मैचों में अलग-अलग स्क्वॉड के साथ खेलेगा, क्योंकि शुभमन गिल और कुछ अन्य टेस्ट खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से जल्दी अलग हो जाएंगे. T20I में कप्तानी को परखना मुश्किल होता है. जब भारत ने लगातार तीन T20I मैच जीते, तो श्रेयस अय्यर की काफी तारीफ हुई, लेकिन दो मैच हारने पर उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी. हालांकि, गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर का पूरा समर्थन किया.

श्रेयस अय्यर ने शानदार काम किया

गौतम गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि गेंदबाजी लाइनअप में इतना कम अनुभव होने के बावजूद श्रेयस अय्यर ने शानदार काम किया है. एक कप्तान के तौर पर आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपके गेंदबाज और बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं. खासकर इतने अनुभवहीन गेंदबाजी अटैक के साथ, मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतरीन कप्तानी की है.' गौतम गंभीर ने कहा है कि उनकी टीम ने पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए कोई बहुत विस्तृत योजना नहीं बनाई थी, क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ एक T20I सीरीज खेलकर सीधे यहां आए थे. 

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि पांच मैचों की वनडे (ODI) और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी निश्चित योजनाएं होंगी. न्यूजीलैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जो पहली बार विदेश दौरे पर आए थे, जिससे चुनौती और भी बढ़ गई थी. गौतम गंभीर ने कहा, 'अगर यह दौरा किसी के लिए मुश्किल है, तो वह T20I टीम है, क्योंकि हमारी टेस्ट टीम को तैयारी के लिए समय मिलेगा. हमारे वनडे खिलाड़ियों को भी तैयारी का समय मिलेगा, लेकिन इन खिलाड़ियों (T20I टीम) के पास बिल्कुल भी समय नहीं था.'

70-80% खिलाड़ी पहली बार न्यूजीलैंड आए

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'इनमें से 70-80% खिलाड़ी पहली बार न्यूजीलैंड आए थे. हम जिन मौसम और परिस्थितियों में खेल रहे हैं, वे बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण हैं.' गौतम गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की कि उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल किया. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे अहम खिलाड़ियों के न होने के कारण, भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण पर लगातार दबाव बना रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More