App

नाना पाटेकर के निधन से सरहद पार तक पसरा मातम! पाकिस्तानी क्रिकेटर का छलका दर्द, बोले- ‘वह मेरे भाई जैसे थे’, करोड़ों लोग करते थे प्यार

पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने नाना पाटेकर को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी. बासित अली ने बताया कि नाना पाटेकर उनकी मां और बीमारी के दौरान उनका हालचाल लेते थे. बासित ने कहा कि पाकिस्तान में भी नाना के लाखों चाहने वाले थे.

नाना पाटेकर के निधन से सरहद पार तक पसरा मातम! पाकिस्तानी क्रिकेटर का छलका दर्द, बोले- ‘वह मेरे भाई जैसे थे’, करोड़ों लोग करते थे प्यार
Image Credit: Basit Ali Reaction On Nana Patekar

भारत के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर) को गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. नाना पाटेकर के निधन के बाद सरहद पार से भी बड़ा रिएक्शन सामने आया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बॉलीवुड के इस एक्टर के निधन पर शोक जताया है. बासित अली के मुताबिक नाना पाटेकर उनके लिए भाई जैसे थे, जिन्होंने मुश्किल हालात में उनका साथ दिया था. बासित अली ने बताया कि पाकिस्तान में भी नाना पाटेकर ने करोड़ों फैंस हैं.

बता दें कि गुरुवार को मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि मेडिकल टीम ने एक्टर नाना पाटेकर को बचाने की करीब 45 मिनट से एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. बासित अली ने नाना पाटेकर के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए बताया कि दोनों की बातचीत साल 2019 में शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच समय-समय पर बातचीत होती रहती थी. उन्होंने बताया कि उनके परिवार के मुश्किल समय में भी नाना पाटेकर लगातार उनके साथ खड़े रहे.

नाना पाटेकर के निधन से टूटा पाकिस्तानी क्रिकेटर

जब बासित अली की मां अस्पताल में थीं, तब नाना हर हफ्ते फोन करते थे, उनका हाल पूछते थे और उनकी मां से भी लंबी बातचीत किया करते थे. बासित अली ने एक बेहद भावुक किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'मैं उनके बारे में क्या कहूं? वह इंसान के तौर पर जैसे थे, वह उनकी एक्टिंग में झलकता था.'

नाना पाटेकर ने मुझे फोन किया

बासित अली ने आगे कहा, 'जब मेरी मां का निधन हुआ, तो उन्होंने कहा, 'अब अपना थोड़ा और ख्याल रखना.' अली ने याद किया कि जब उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी, तो पाटेकर ने उनकी सेहत का हाल जानने के लिए फोन किया था. अली ने कहा, 'जब मुझे दिल की समस्या हुई थी और मैं ठीक हो रहा था, तो उन्होंने मुझे मैसेज भेजकर पूछा, 'आप कैसे हैं? ठीक होने पर मुझे फोन करना.' इसलिए, जैसे ही मुझे ठीक लगा, मैंने उन्हें फोन किया.'

बासित अली ने कहा, 'हम उनसे उनकी फिल्मों के सीन के बारे में पूछते थे, तो वे मजाक में कहते थे, 'चुप रहो! तुम्हें क्या पता?' और वे हमसे जो प्यार दिखाते थे, वह सच में बहुत खास था. हमसे सीनियर होने के बावजूद, उन्होंने हमें बहुत प्यार और सम्मान दिया. मुझे अभी भी इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. इसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है.'

पाकिस्तान में नाना पाटेकर के करोड़ो चाहने वाले

नाना पाटेकर की कुछ खास फिल्मों में 'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'सलाम बॉम्बे!' शामिल हैं. अली ने कहा, 'मैं यहां एक बात कहना चाहता हूं, जैसे भारत में नाना जी के अनगिनत चाहने वाले थे, वैसे ही पाकिस्तान में भी उनके उतने ही चाहने वाले थे. यहां के लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं.'

उमर अकमल ने भी दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर अकमल ने भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर की और उन्हें श्रद्धांजलि दिया. पाकिस्तान के लिए 121 वनडे खेल चुके उमर अकमल ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ''उनका काम पूरा हो गया है, लेकिन उनका असर पीढ़ियों तक बना रहेगा. सर, आपकी कमी खलेगी." अकमल ने साथ में रोने और टूटे हुए दिल वाले इमोजी भी शेयर की.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More