भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /SENA देशों में पाकिस्तान फिर शर्मसार: इंग्लैंड ने किया व्हाइटवॉश, भारत तो छोड़िए, आंकड़े देख बांग्लादेश भी उड़ाएगा मजाक!

SENA देशों में पाकिस्तान फिर शर्मसार: इंग्लैंड ने किया व्हाइटवॉश, भारत तो छोड़िए, आंकड़े देख बांग्लादेश भी उड़ाएगा मजाक!

England vs Pakistan: तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान का व्हाइटवॉश कर दिया. बाबर आजम की टीम इज्जत बचाने में भी नाकाम रही. SENA देशों में पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड जारी है, पिछले 19 मैचों में उन्हें एक भी जीत नसीब नहीं हुई है.

Written ByRitesh Kumar
Published: Sep 12, 2026, 07:31 PM IST|Updated: Sep 12, 2026, 11:33 PM IST
joinshare
SENA देशों में पाकिस्तान फिर शर्मसार: इंग्लैंड ने किया व्हाइटवॉश, भारत तो छोड़िए, आंकड़े देख बांग्लादेश भी उड़ाएगा मजाक!
Image Credit: AI Graphic/ICC

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

England vs Pakistan: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम इज्जत बचाने में भी नाकामयाब रही. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में अंग्रेजों ने 8 विकेट से बाजी मारकर पाकिस्तान का व्हाइटवॉश कर दिया. जो रूट और जोर्डन कोक्स ने 128 रनों की नाबाद पार्टनरशिप कर इंग्लैंड को शानदार जीत दिला दी. इंग्लैंड में शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मचना तय है. बाबर आजम की कप्तानी भी छीनी जा सकती है. इस मैच से पहले PCB ने बड़ा एक्शन लेते हुए 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था, लेकिन ये प्लान भी फ्लॉप साबित हुआ.

SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में पाकिस्तान का संघर्ष लंबे समय से जारी है. इस मामले में वो भारत से मुकाबला करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है. जी हां, पिछले 8 सालों में पाकिस्तान की टीम ने SENA देशों में जीत का स्वाद नहीं चखा है. आखिरी जीत 2018 में मिली थी.

SENA देशों में पाकिस्तान फिर शर्मसार

SENA देशों में पाकिस्तान के आखिरी 19 टेस्ट मैचों पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि 17 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हुए तीनों मैचों में बाबर आजम की टीम ने घुटने टेक दिए. SENA देशों में ये पाकिस्तान की लगातार 10वीं हार है.

बांग्लादेश से भी पीछे पाकिस्तान

किसी भी एशियन टीम के लिए SENA देशों में जाकर टेस्ट मैच में जीत दर्ज करना बड़ी बात होती है. इस मामले में पिछले 8 सालों में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले 8 साल के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने SENA देशों में 12 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है, जो एशियाई देशों में सबसे ज्यादा है. दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जो भारत से तो बहुत पीछे है, लेकिन पिछले 8 सालों में उन्होंने SENA देशों में 3 टेस्ट में जीत हासिल की है. बात करें पाकिस्तान की तो, इस दौरान उन्होंने जीत का खाता भी नहीं खोला है. जी हां, इस मामले में बांग्लादेश भी पाकिस्तान से आगे है, जिन्होंने पिछले 8 सालों में SENA देशों में दो जीत दर्ज की है.

Pakistan Records in SENA countries

आखिरी बार 2018 में मिली थी जीत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को SENA देशों में आखिरी टेस्ट जीत 8 साल पहले 2018 में मिली थी. जब सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स में 9 विकेट से हराया था. इसके बाद से पाकिस्तान SENA देशों में जीत के लिए तरस गया है. पिछले 19 मैचों में से 17 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

इंग्लैंड में हुई पाकिस्तान की फजीहत

जब वेस्टइंडीज को उनके घर पर हराकर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड पहुंची थी, तब उनसे बेहतर खेल की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि, बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ने पहले दिन से ही घुटने टेक दिए. इस सीरीज में आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़ दें तो बाकी 5 पारियों में पाकिस्तान की टीम 52 ओवर से ज्यादा टिक ही नहीं सकी. बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम महज 133 रनों पर ढेर हो गई.

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 453 रनों का पहाड़ खड़ा किया. पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग में थोड़ा दम दिखाया और 449 रन बनाए, लेकिन 130 रनों लक्ष्य इंग्लैंड के लिए आसान साबित हुआ. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Joe Root holds big record of most test fifty in test cricket 
पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस सीरीज में 21 विकेट चटकाने वाले  इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया.

pak vs eng test result

ओली रॉबिन्सन ने स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 21 विकेट लेकर इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने स्पेशल क्लब में अपनी जगह बना ली है. साल 2000 के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 20 से अधिक विकेट लेने वालों की सूची में रॉबिन्सन का नाम शामिल हो गया है. उन्होंने इंग्लैंड के महान गेंदबाज एंडरसन की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 21 विकेट झटके थे.

3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट (2000 के बाद से)

24 - रयान साइडबॉटम बनाम न्यूजीलैंड, 2008 (बाहर)
22 - गस एटकिंसन बनाम वेस्टइंडीज, 2024 (घर पर)
21 - स्टीव हार्मिसन बनाम न्यूजीलैंड, 2004 (घर पर)
21 - जेम्स एंडरसन बनाम श्रीलंका, 2016 (घर पर)
21 - ओली रॉबिन्सन बनाम पाकिस्तान, 2026 (घर पर)

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pakistan Cricket Team