SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बोलो तारा रा रा' पर बहन संग जमकर नाचे अभिषेक, साक्षी-धोनी का रोमांटिक अंदाज, जहीर खान ने ऐसे मनाई दिवाली

पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है. भारतीय क्रिकेटर्स भी रोशनी के इस त्योहार में अपने परिवार के साथ खुशियां बांटते दिखे. धोनी और साक्षी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, तो अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार डांस से महफिल लूटी.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 09, 2026, 06:16 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 06:32 AM IST
Image Credit: बहन संग जमकर नाचे अभिषेक शर्मा, साक्षी-धोनी का रोमांटिक अंदाज (instagram)
Join

भारत में इस समय त्योहारों का मौसम है. पूरा देश दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है. रोशनी के इस पर्व को भारतीय क्रिकेटरों ने भी धूम धाम से मनाया. टीम इंडिया के दो बड़े सितारे विराट कोहली और रोहित शर्मा तो फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं. दोनों ने पोस्ट के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी. पूर्व भारतीय महान कप्तान एमएस धोनी की भी झलक देखने को मिली. सबसे ज्यादा महफिल भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने लूटी.

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार बैटिंग से तो दुनिया वाकिफ है, अब उन्होंने डांस का भी धमाका किया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो 'बोलो तारा रा रा' सॉन्ग पर बहन संग ठुमके लगाते दिख रहे हैं. काले कुर्ते में अभिषेक बेहद स्मार्ट लग रहे हैं. दलेर मेहंदी के सुपरहिट गाने पर उन्होंने बहन कोमल शर्मा और परिवार के साथ धमाकेदार अंदाज में डांस कर महफिल लूट ली.

 

दिवाली पर साक्षी-धोनी का रोमांटिक अंदाज

पूर्व भारतीय कप्तान और CSK की जान एमएस धोनी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरस जाते हैं. हालांकि, दिवाली के पावन त्योहार पर उनकी पत्नी साक्षी ने फैंस को खुश कर दिया. उन्होंने माही की झलक दिखाई. दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, जहां साक्षी अपने पति को 'किस' करते दिखीं. साक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें दोनों की बेटी जीवा भी बेहद क्यूट दिख रही हैं.

 

 

जहीर खान ने बेटे संग मनाया त्योहार

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और हाल ही में CSK के हेड कोच बने जहीर खान के घर भी दिवाली का जश्न मना. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो पत्नी सागरिका घाटगे और बेटे फतेहसिंह खान के साथ दिवाली के जश्न में डूबे हुए हैं.

जहीर ने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन उसका अंदाज मनमोहक है. पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह ने भी परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया.

यह भी पढ़ें:अंडर-19 एशिया कप में भारत की पहली हार: अर्जुन राजपूत का शतक पड़ा फीका, 61 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान जीता
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES