SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

युवराज, चामिंडा वास के बाद अमित मिश्रा की एंट्री: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया स्पिन बॉलिंग कोच, गांगुली की टीम पूरी

IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वो हेड कोच सौरव गांगुली और सहायक कोच युवराज सिंह के साथ काम करेंगे. दिल्ली को अपने पहली ट्रॉफी की तलाश है.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 21, 2026, 03:24 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 04:16 PM IST
Image Credit: Delhi Capitals/X
Join

दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में एक और दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री हो गई है. आईपीएल में रिकॉर्ड 3 बार हैट्रिक लेने का अद्भुत कारनामा करने वाले अमित मिश्रा को IPL 2027 के लिए फ्रेंचाइजी ने स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे, जबकि पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. श्रीलंका के पूर्व दिग्गज पेसर चामिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है.

आईपीएल में पिछले 18 सालों से ट्रॉफी जीतने की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने अगले सीजन के लिए मजबूत कोचिंग स्टाफ को शामिल किया है. सौरव गांगुली इस टीम को लीड करेंगे, जबकि युवराज, चामिंडा वास और अमित मिश्रा जैसे दिग्गज उनकी मदद करेंगे. फ्रेंचाइजी ने हर विभाग को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

आईपीएल में 3 हैट्रिक ले चुके हैं अमित मिश्रा

बुधवार, 21 अक्टूबर को फ्रेंचाइजी ने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर अमित मिश्रा के स्पिन बॉलिंग कोच बनने की जानकारी दी. दिग्गज स्पिनर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आईपीएल के ओपनिंग सीजन में भी वो इसी टीम के साथ थे और अब कोचिंग की शुरुआत भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम कोशिश करेंगे कि दिल्लीवालों को वो खुशियां दें, जिसका वो इतने सालों से इंतजार कर रहे हैं.

अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में 3 बार हैट्रिक लेने का अद्भुत रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने पहली बार ये कारनामा IPL के ओपनिंग सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेलते हुए किया था. इसके बाद उन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए हैट्रिक लिया. अमित मिश्रा ने आईपीएल में 162 मुकाबले खेले हैं और 174 विकेट हासिल किए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में कौन-कौन?

सौरव गांगुली- मुख्य कोच
युवराज सिंह- सहायक कोच, बल्लेबाजी कोच
चामिंडा वास- तेज गेंदबाजी कोच
अमित मिश्रा- स्पिन बॉलिंग कोच

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में शतक: तेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाई औकात, मोहम्मद अजहरुद्दीन और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES