चेन्नई सुपरकिंग्स में बड़ा बदलाव: जहीर खान की टीम में नहीं रहेंगे माइकल हसी और एरिक सिमंस, इंग्लैंड के चैंपियन कोच की एंट्री
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले माइकल हसी और एरिक सिमंस को कोच पैनल से बाहर कर दिया है. जहीर खान टीम के नए हेड कोच हैं और उनके साथ अब इंग्लैंड के गैरेथ बैटी काम करेंगे.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार (26 अक्टूबर) को बड़ा फैसला लेते हुए दिग्गज माइकल हसी और एरिक सिमंस को कोचिंग स्टाफ से बाहर कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के हसी 2008 से टीम के साथ थे. वह पहले बतौर बल्लेबाज और फिर बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ जुड़े हुए थे. साउथ अफ्रीका के एरिक सिमंस 2018 में टीम के साथ थे और अब उनकी भी छुट्टी हो गई है. इंग्लैंड के गैरेथ बैटी सीएसके में हेड कोच जहीर खान के साथ काम करेंगे. वह टीम के सहायक कोच होंगे.
इंग्लैंड ने गैरेथ बैटी को चेन्नई में सहायक कोच के तौर पर शामिल किया गया है. उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे को पांच साल तक कोचिंग दी है. इस दौरान टीम ने लगातार तीन सीजन में काउंटी चैंपियनशिप का खिताब जीता है. बैटी चेन्नई सुपरकिंग्स में हेड कोच जहीर खान के सहायक होंगे. उन्होंने 2022 में सरे की कोचिंग संभाली थी. इसके बाद 2022, 2023 और 2024 में टाइटल जीता. 2025 में सरे की टीम उपविजेता रही थी. 48 साल के बैटी ने लगातार पांच सीजन में सरे को वाइटैलिटी ब्लास्ट के नॉकआउट राउंड तक पहुंयाया. इस दौरान टीम दो बार फाइनल में भी पहु्ंची थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स 4 सपोर्ट स्टाफ को निकाला
हसी और सिमंस के अलावा राजीव कुमार और टॉमी सिमसेक को भी सपोर्ट स्टाफ से बाहर हो गए हैं. वह टीम के साथ फील्डिंग कोच के तौर पर जुड़े हुए थे. सीएसके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हसी के बारे में बताते हुए कहा, ''2008 में पहले सीजन से ही आप चेन्नई सुपरकिंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं. पीली जर्सी में आपका सफर सिर्फ आपके बनाए रनों और आपके मेंटर किए गए खिलाड़ियों से ही तय नहीं हुआ है, बल्कि इतने सालों में इस फ्रैंचाइजी के लिए आपके समर्पण, विनम्रता और प्रतिबद्धता से भी तय हुआ है. हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी, हसमिस्टर.''
ये भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी कब है? गोवा में होगा मिनी ऑक्शन, 15 नवंबर तक देनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
सिमंस के लिए सीएसके ने क्या कहा?
एरिक सिमंस को लेकर सीएसके ने लिखा, ''2018 से चेन्नई सुपरकिंग्स के कोचिंग सेटअप का एक जरूरी हिस्सा एरिक सिमंस ने हमारी बॉलिंग यूनिट को बनाने और इतने सालों में टीम की सफलता में योगदान देने में अहम भूमिका निभाई है. हम आपके योगदान के लिए दिल से शुक्रिया अदा करते हैं. धन्यवाद, एरिक सिमंस. आपके आगे के कामों के लिए शुभकामनाएं.''
राजीव को चेन्नई सुपरकिंग्स ने कहा धन्यवाद
चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजीव कुमार को लेकर भी पोस्ट किया और कहा, ''चेन्नई सुपरकिंग्स कोचिंग सेटअप के एक अहम सदस्य राजीव कुमार ने इतने सालों में टीम की तैयारी, विकास और प्रदर्शन में अहम योगदान दिया है. खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने अपनी जानकारी शेयर करने और टीम की नींव को मजबूत करने के लिए आपकी प्रतिबद्धता हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा रहा है. धन्यवाद, राजीव कुमार. आप सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं.''
फिजियो को भी चेन्नई सुपरकिंग्स ने निकाला
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इसी क्रम में फिजियो टॉमी सिमसेक को भी फ्रेंचाइजी से निकाल दिया है. टीम ने 'एक्स' पर लिखा, ''2008 में हमारे पहले सीजन से ही पर्दे के पीछे लगातार मौजूद रहने वाले टॉमी सिमसेक ने चेन्नई सुपर किंग्स के सफ़र में बहुत कीमती भूमिका निभाई है. हमारे खिलाड़ियों को फिट और मैच के लिए तैयार रखने में आपकी लगन, जिसमें उस समय की हमारी मशहूर “डैड्स आर्मी” भी शामिल है, इतने सालों में हमारी सफलता का एक अहम हिस्सा रही है. इतने सालों की सेवा के लिए धन्यवाद, टॉमी सिमसेक. आगे के सफर में आपकी सफलता की कामना करते हैं.''