SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धोनी खेलेंगे या हमेशा के लिए छोड़ देंगे IPL? माही के मजाकिया जवाब ने खींचा ध्यान, IPL 2027 पर बड़ा सवाल

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 25, 2026, 06:56 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 08:03 PM IST
Image Credit: MS Dhoni
Join

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है.महेंद्र सिंह धोनी ने संकेत दिया कि दिसंबर से पहले इस बात पर फैसला लिया जा सकता है कि वह एक और IPL सीजन में खेल पाएंगे या नहीं. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने फिटनेस की समस्याओं के कारण IPL 2026 का एक भी मैच नहीं खेला था. महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी कॉम्पिटिटिव मैच आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 25 मई 2025 को खेला था.

बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि क्या वह एक और IPL सीजन में खेलना चाहते हैं, तो उन्होंने मजाक में जवाब दिया, 'डॉक्टर, मुझे टेस्ट से गुजरना होगा. आपको मुझे रिपोर्ट देनी होगी, और फिर दिसंबर से पहले मुझे देखना होगा कि क्या मैं एक और सीजन खेलने के लिए काफी फिट हूं. और अगर मैं फिट नहीं हूं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप मेरा अच्छे से ख्याल रखें और यह पक्का करें कि यह 'पुरानी विंटेज गाड़ी' सड़क पर ठीक से चलती रहे. तो, सारा दबाव उन्हीं पर है.'

ये भी पढ़ें- 37 छक्के, 203 गेंद पर 470 रन... गेंदबाजों के लिए 'काल' बना भारत का ये बल्लेबाज, दुनिया के 104 खिलाड़ी इसके पीछे

IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 5 बार IPL का खिताब जीता है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ये सभी पांचों खिताब धोनी की कप्तानी में मिले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने साल 2023 में आखिरी बार IPL की ट्रॉफी जीती थी. IPL 2022 सीजन में धोनी ने कुछ समय के लिए कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी की कमान संभाल ली.

धोनी का बेहतरीन आईपीएल रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में 5439 रनों के साथ सातवें नंबर पर हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 278 IPL मैचों की 242 पारियों में 38.30 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. कप्तान के तौर पर, महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच IPL खिताब और दो चैंपियंस लीग T20 खिताब जिताए हैं. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES