SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

WTC Final 2027: साउथ अफ्रीका की जीत ने खोल दिए दरवाजे, अब WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत? ये रहा पूरा समीकरण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल की रेस रोमांचक हो गई है. ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को उम्मीद मिली है, हालांकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया का रास्ता आसान नहीं है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 23, 2026, 12:34 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:56 PM IST
Image Credit: South Africa vs Australia
Join

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को गकेबेरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 31 रन से हरा दिया. मेजबान साउथ अफ्रीका ने इसी के साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में पहला टेस्ट 214 रनों से हारने के बाद मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम के लिए सीरीज में बने रहने के नजरिए से गकेबेरहा में दूसरा टेस्ट मैच जीतना बहुत जरूरी था. 

पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान टेम्बा बावुमा की 179 रनों की पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित कर दी. इसके बाद मार्को यानसेन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 5 विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 99 रनों पर सिमट गई. इस तरह साउथ अफ्रीका को 326 रनों की विशाल बढ़त मिल गई. इसके बाद बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास इसके बाद कोई रास्ता नहीं बचा और दूसरी पारी में उसे साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने 295 रनों पर समेट दिया. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों से हरा दिया.

साउथ अफ्रीका की जीत ने खोल दिए दरवाजे

साउथ अफ्रीका की जीत और ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को कुछ फायदा मिला है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) अब घटकर 75.00 हो गया है. वहीं, पारी और 31 रन की धमाकेदार जीत के बाद साउथ अफ्रीका का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 66.67 हो गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस अब और भी रोमांचक बन गई है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें- मोना अग्रवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीता दूसरा गोल्ड, भारत के खाते में 103 मेडल

अब WTC फाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?

भारत अभी WTC की पॉइंट्स टेबल में 51.52 पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने इस WTC साइकिल में 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 5 जीते हैं, 4 हारे हैं और 2 ड्रॉ रहे हैं. उनकी हालिया टेस्ट जीत श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आई थी, जबकि दूसरा मैच ड्रॉ रहा.

भारत को अभी 7 टेस्ट और खेलने हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल हैं. 60 पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) तक पहुंचने के लिए, भारत को बचे हुए मैचों से 62 पॉइंट्स हासिल करने होंगे. इसका मतलब यह है कि भारत कोई भी मैच हारना अफोर्ड नहीं कर सकता, और अगर हारता भी है, तो ऐसी हार की संख्या 2 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

कब खेला जाएगा WTC फाइनल 2027? 

हालांकि, इसके लिए यह भी जरूरी होगा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका अपनी-अपनी सीरीज के बचे हुए मैचों में पॉइंट्स गंवाएं. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली दो टीमें ही फाइनल मुकाबला खेलेंगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 का फाइनल मुकाबला 9 जून से 13 जून तक लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES