SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रसिद्ध कृष्णा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, न्यूजीलैंड में कहर बरपाने को तैयार

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वह न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की सेवाओं के लिए तैयार हैं. कृष्णा 4 नवंबर को शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 03, 2026, 10:45 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 10:52 PM IST
Image Credit: प्रसिद्ध कृष्णा. BCCI
Join

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं. उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने फिट करार दिया है. बेंगलुरु में पिछले दो दिनों में किए गए सिमुलेशन टेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें न्यूजीलैंड जाने की इजाजत दे दी है. वह जल्द ही न्यूजीलैंड पहुंच सकते हैं और वहां इंडिया 'ए' टीम के साथ जुड़ जाएंगे. कृष्णा 7 नवंबर को शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी अनाधिकृत टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. वह चार नवंबर को शुरू होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

क्रिकबज की रिपोर्ट में यह बताया गया कि 30 साल के प्रसिद्ध को एक और दो नवंबर को सिमुलेशन टेस्ट से गुजरना पड़ा है. वह इस टेस्ट में पास हो गए हैं. अब वह अनाधिकृत मुकाबले के दौरान अपनी मैच फिटनेस को परखेंगे. प्रसिद्ध ने इससे पहले 22 अक्टूबर को मैच सिमुलेशन दिया था, लेकिन उसमें वह फेल हो गए थे. इसके बाद उनका नाम वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था.

गिल-गंभीर की योजना में प्रसिद्ध

कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज के लिए प्रसिद्ध को अहम खिलाड़ी मानते हैं. भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रेस में बने रहने के लिए किसी भी हाल में न्यूजीलैंड में सीरीज जीतना चाहेगा. इसके लिए गिल और गंभीर पूरी प्लानिंग के साथ मैच में उतरना चाहते हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 34,000 सीट और 84 लाख दावेदार: भारत-पाकिस्तान मैच का गजब क्रेज, वर्ल्ड कप 2027 टिकट की मांग क्षमता से 247 गुना ज्यादा

वेलिंगटन में होगा पहला टेस्ट मैच

टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर को होगी. पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्चा में आयोजित होगा. भारत को मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में कुल सात टेस्ट और खेलने हैं. दो मुकाबले न्यूजीलैंड से होंगे और बाकी के पांच टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया से घरेलू मैदान पर होंगे. इनमें से टीम इंडिया एक से ज्यादा टेस्ट नहीं हार सकती है. अगर ऐसा होता है तो फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: IPL ट्रेड का रोमांच: चेन्नई सुपरकिंग्स से OUT होंगे खलील अहमद? 13 करोड़ी ऑलराउंडर को लाने की तैयारी में CSK

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES