)
न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा तहलका मचाया है कि हर तरफ उसी के चर्चे हो रहे हैं. न्यूजीलैंड घरेलू क्रिकेट की फोर्ड ट्रॉफी में 21 साल के बेवन जैकब्स ने महज 137 गेंदों पर नाबाद 202 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 21 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. बेवन जैकब्स ने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. हालांकि, उनका यह ऐतिहासिक दोहरा शतक उनकी टीम ऑकलैंड को जीत नहीं दिला सका. ऑकलैंड और ओटागो के बीच गुरुवार को खेले गए फोर्ड ट्रॉफी 2026 के मुकाबले में बेवन जैकब्स ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ओटागो के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी.
बेवन जैकब्स ने अपनी पहली लिस्ट-ए सेंचुरी को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया. बेवन जैकब्स ने 147.45 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 137 गेंदों में 202 रन बनाकर नाबाद पारी खेली. बेवन जैकब्स की इस पारी में 7 चौके और 21 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. बेवन जैकब्स की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत ऑकलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 334 रन बनाए. जवाब में ओटागो की टीम ने 49.1 ओवर में 338/5 का स्कोर बनाते हुए 5 विकेट से यह मैच जीत लिया.
रन - 202
गेंदें - 137
छक्के - 21
चौके - 7
स्ट्राइक रेट - 147.44
Bevon Jacobs 202* (21x6) for Auckland vs Otago #FordTrophy https://t.co/zCWPYvupty
— The Niche Cache (@thenichecache) November 12, 2026
बेवन जैकब्स ने अपनी 202 रन की नाबाद पारी में 21 छक्के लगाए, जो न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा एक List A पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है. बेवन जैकब्स ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के 23 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस दो छक्के दूर रह गए. उनकी इस दमदार पारी की बदौलत ऑकलैंड ने केनार्ड्स हायर कम्युनिटी ओवल में 334/8 का स्कोर खड़ा किया.
हालांकि, बेवन जैकब्स की यह मेहनत बेकार गई, क्योंकि ओटागो ने 49.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में कुल 34 छक्के लगे. बेवन जैकब्स वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए थे, जो ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम है. ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट ने साल 2018 में सिडनी में क्वींसलैंड के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 148 गेंदों पर 257 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 23 छक्के जड़े थे.
जैकब्स 'लिस्ट ए' क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले न्यूजीलैंड के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में अब उनके साथ जेमी हाऊ (2012), मार्टिन गप्टिल (2015) और चैड बोवेस (2024) भी शामिल हैं. उनकी नाबाद 202 रनों की पारी फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड एसेस के लिए एक रिकॉर्ड स्कोर है, और यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी डबल सेंचुरी है.
हाल ही में जैकब्स भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पांच मैचों की T20I सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने भारत के खिलाफ 136 रन बनाए थे और अब घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है. जैकब्स ने साल 2024 के आखिर में अपना डेब्यू करने के बाद से न्यूजीलैंड के लिए 16 T20I मैच भी खेले हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक ODI और टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है.