SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोहित-कोहली के लिए खुला वर्ल्ड कप का दरवाजा? NZ दौरे से पहले BCCI का बड़ा बयान, जानें क्या है पैमाना

रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2027 में चयन के लिए उम्र नहीं बल्कि प्रदर्शन और फिटनेस पैमाना होगा.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 21, 2026, 06:16 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 06:18 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ब्रॉड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर अपना रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि 2027 वनडे विश्व कप के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को उनकी उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर परखा जाएगा. टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित-कोहली सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में एक्टिव हैं. दोनों अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज में एक्शन में दिखेंगे.

बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि विश्व कप के लिए चयन इस बात पर निर्भर करेगा कि दो सीनियर बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते रहते हैं. हर चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट अगले साल अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा.

उम्र नहीं प्रदर्शन होगा पैमाना

बता दें कि विराट कोहली के पास 2011 से लेकर 2023 के बीच चार 50-ओवर वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव है, जबकि हिटमैन ने तीन विश्व कप खेले हैं. जब 2011 में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी थी, तब कोहली टीम का हिस्सा थे, लेकिन हिटमैन को जगह नहीं मिली थी. रोहित का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अभी भी अधूरा है. 2023 में बतौर कप्तान वो इस ख्वाब को पूरा करने के बेहद करीब आए, लेकिन फाइनल में उनका सपना चकनाचूर हो गया.

मिथुन मन्हास ने स्पोर्टस्टार से कहा,  ''मेरे नजरिए से, चयन का आधार फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए, न कि उम्र. अगर कोई खिलाड़ी खेलने के लिए फिट है, अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए मैच जीत रहा है, तो बस इसी बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए.''

'कोहली-रोहित से सीखेंगे शुभमन'

मन्हास ने इस बारे में भी बात की कि कैसे रोहित और विराट की मौजूदगी शुभमन गिल को एक कप्तान के रूप में विकसित होने में मदद कर सकती है. उन्होंने इसकी तुलना उस स्थिति से की, जब विराट ने एमएस धोनी के मार्गदर्शन में सीखा था और धोनी को सौरव गांगुली का मार्गदर्शन मिला था.

न्यूजीलैंड दौरे पर 12 मुकाबले खेलेगा भारत

भारत 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मल्टी-फॉर्मेट दौरे की शुरुआत करने जा रहा है, जिसमें पांच T20I, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. वनडे सीरीज 4 से 15 नवंबर के बीच होगी. 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज देखने के लिए बदलना होगा रूटीन: क्या है टाइमिंग और भारत में कहां देखें लाइव?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES