SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

EXCLUSIVE: 'उसे बैन करो...' पाकिस्तानी अंपायर ऑन फील्ड बत्तमीजी का पर्दाफाश, कप्तान ने खोली पोल

ब्लाइंड एशिया कप 2026 फाइनल में पाकिस्तान की फर्जी जीत का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय ब्लाइंड टीम की महीनों की मेहनत पर पानी फिरा और ये फाइनल उनके लिए बुरा सपना साबित हुआ. एक अंपायर भी पाकिस्तान टीम के साथ जश्न मनाता दिखा, जिसे कप्तान ने बैन करने की डिमांड की है.

Written By Kavya Yadav
Published: Nov 23, 2026, 16:47 IST | Updated: Nov 23, 2026, 16:57 IST
Join

ब्लाइंड एशिया कप 2026 फाइनल में पाकिस्तान की घिनौनी हरकत के चर्चे चरम पर हैं. भारतीय ब्लाइंड टीम इस घटना से बेहद नाखुश है. टीम के कप्तान दुर्गा राव ने जी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपना दर्द बयां किया. साथ ही उस अंपायर को वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) से बैन करने की डिमांड रख दी है. पाकिस्तानी अंपायर ने टीम के चैंपियन घोषित होने के बाद जश्न मनाया और प्लेन क्रैश के इशारे किए जो नियमों के खिलाफ हैं.

दुर्गा राव ने पाकिस्तानी अंपायर सलीम मुश्ताक की हरकतों का पर्दाफाश किया, साथ ही बताया कि उन्हें पहले जानकारी नहीं दी गई थी फाइनल में जीत का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. दुर्गा राव ने WBCC के अध्यक्ष सुल्तान शाह और टेक्निकल डायरेक्टर की साजिश पर खुलकर बात की और जी न्यूज को बताया कि उनकी टीम के खिलाफ ये साजिश कैसे रची गई.

क्या बोले दुर्गा राव?

दुर्गा राव ने जी न्यूज के साथ बातचीत में अंपायर को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि अधिकारियों को अंपायर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेना चाहिए. आप एक अंपायर हो और रूल तोड़ रहे हो. ठीक है आप पाकिस्तान से हो, लेकिन आप यहां WBCC के लिए काम कर रहे हो. आप यहां अपना फर्ज निभाओ और ड्यूटी करो, आप वहां इस तरह की हरकतें बतौर अंपायर नहीं कर सकते.'

एक्शन लेना क्रिकेट के लिए अच्छा होगा- दुर्गा राव

दुर्गा राव ने आगे कहा, 'अगर उनपर कड़ा एक्शन लिया जाता है तो बाकी चीजें नहीं बल्कि ये क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा क्योंकि लीग स्टेज मुकाबलों में भी उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को डिस्टर्ब किया. वह चश्मा लगाने को लेकर हमें और हमारे खिलाड़ियों पर पेनल्टी लगाने की धमकी दे रहे थे. उन्होंने मैच से बाहर करने की भी धमकी दी. मुझे उम्मीद है मैनेजमेंट इसकी जांच करेगा और उनके खिलाफ कोई एक्शन लेगा.'

ये भी पढे़ं... काव्या मारन-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा, क्या हुआ जब 'थाला' से मिले 'थलाइवा'?

मुझे नहीं दी गई थी रूल बुक

भारतीय कप्तान ने कहा, 'कोई नहीं जानता था, कप्तानों की एक मीटिंग हुई थी मुकाबला शुरू होने से पहले, जिसमें किसी ने नहीं बताया था, कि अगर बारिश से मैच धुलता है तो नेट रन रेट के हिसाब से विजेता घोषित होगा. हम लोगों को जानकारी होती तो लीग स्टेज से हम रन रेट के हिसाब से नई योजनाओं पर काम करते. लेकिन हमें नहीं पता था. सभी को पता है ये उचित नहीं है. मैं यही कहना चाहूंगा कि आप खेलकर और हमें हराकर अगर जीत जाते हैं तो मैं खुद उनकी तारीफ करूंगा, लेकिन ये पूरी तरह से अनुचित है और पूरी साजिश है.'
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES