सेंचुरियन में बांग्ला टाइगर्स का सरेंडर, साउथ अफ्रीकी पेस अटैक ने मचाया गदर, टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम है. सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और एनरिक नॉर्खिया की तिकड़ी ने कहर बरपाते हुए बांग्लादेश को महज 91 रनों पर निपटा दिया.
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेंचुरियन में सीरीज का दूसरा टेस्ट जारी है. सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन प्रोटियाज का दबदबा रहा. साउथ अफ्रीकी पेस अटैक के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर सकी और महज 91 रनों पर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही बांग्ला टाइगर्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका के स्टैंड-इन कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और एनरिक नॉर्खिया की तिकड़ी ने कहर बरपाते हुए बांग्लादेशी बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. मेहमान टीम की पहली पारी सिर्फ 91 रनों पर सिमट गई. रबाडा-यानसेन ने 3-3 और नॉर्खिया ने 2 विकेट चटकाए.
सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड'
बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने नाम एक 'शर्मनाक रिकॉर्ड' दर्ज करवा बैठी. मेहमान टीम मुकाबले की पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई, जो सेंचुरियन में इस टीम का न्यूनतम स्कोर है. बांग्लादेश की टीम नवंबर 2008 में इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 36.4 ओवरों में महज 131 रन पर सिमट गई थी. हालांकि, वो मैच की तीसरी पारी थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का टेस्ट पारी में न्यूनतम स्कोर 53 है, जो उसने मार्च 2022 में डरबन में बनाया था.
ऐसा चौथी बार है, जब बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शतक पूरा करने से पहले सिमट गई. बांग्लादेश अप्रैल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 80 रन पर ढेर हो गई थी. यह मैच ग्केबेर्हा में खेला गया, जबकि सितंबर 2017 में पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए मुकाबले में यह टीम सिर्फ 90 रन पर सिमट गई थी.
सेंचुरियन में जारी सीरीज का यह अंतिम मुकाबला निर्णायक है, क्योंकि पहले मैच को मेजबान साउथ अफ्रीका अपने नाम कर चुकी है. इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई. इस पारी में महफिज़ुल इस्लाम ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, जबकि तौहीद हिरदॉय ने 19 रनों का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि मार्को जानसेन ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इनके अलावा, एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट अपने नाम किए.
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए. कप्तान एडेन मार्करम 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्केस एकरमैन ने नाबाद 46 रन बनाकर टीम को संभाल लिया है. उन्होंने जुबैर हमजा (नाबाद 9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं.
ये भी पढ़ें: WTC 2027 फाइनल की जंग: इस टीम की सीट लगभग कन्फर्म! भारत की उम्मीदें खत्म या पिक्चर अभी बाकी? समझें समीकरण
(इनपुट- आईएएनएस)