SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Analysis: एक T20I मैच में बने 501 रन, बल्लेबाजों ने उड़ाए 46 चौके और 33 छक्के, गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बना रांची का मैदान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह किसी मुकाबले में दूसरा हाईएस्ट मैच एग्रीगेट स्कोर है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 10, 2026, 11:46 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:15 PM IST
Image Credit: India vs West Indies
Join

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को रांची के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर भयंकर और धुआंधार बैटिंग की. इस मैच में 500 रन का आंकड़ा पार हो गया. अगर हम इस टी20 इंटरनेशनल मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 501 रन बने. भारत और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में कुल 46 चौके और 33 छक्के उड़ाए. इस दौरान दोनों ही टीमों के गेंदबाज बेबस होकर सिर्फ आसमान ताकते ही रह गए. रांची का यह मैदान शुक्रवार को गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बन गया.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह किसी मुकाबले में दूसरा हाईएस्ट मैच एग्रीगेट (दोनों टीमों के स्कोर का कुल जोड़) स्कोर है. भारत ने टॉस हारकर इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए.भारत की पारी में उसके बल्लेबाजों ने कुल 25 चौके और 13 छक्के लगाए. वहीं, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन ठोक डाले और 9 गेंद बाकी रहते ही भारतीय टीम को 6 विकेट से शिकस्त दे दी. कैरेबियाई बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी में कुल 21 चौके और 20 छक्के उड़ाए.

ये भी पढ़ें- T20I में बना खतरनाक रिकॉर्ड, 18.4 ओवर में 250 रन का टारगेट हुआ चेज, विस्फोटक बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी

एक T20I मैच में बने 501 रन

भारत और वेस्टइंडीज की पारियों को मिलाकर रांची T20I मैच में कुल 501 रन बने जिसमें 46 चौके और 33 छक्के शामिल रहे. अगर हम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी एक मुकाबले में बने हाईएस्ट मैच एग्रीगेट (दोनों टीमों के स्कोर का कुल जोड़) स्कोर की बात करें तो 26 मार्च 2023 को खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच जहन में आता है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया था. इस T20I मैच में कुल 517 रन बने. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मिलकर इस मैच में कुल 46 चौके और 35 गगनचुंबी छक्के जमाए थे.

कभी वेस्टइंडीज ने भी झेला था ये बड़ा दर्द

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 मार्च 2023 को सेंचुरियन में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में 118 रन ठोक दिए. उन्होंने 256.52 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 10 चौके और 11 छक्के लगाए. उनके अलावा काइल मेयर्स ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए. मेयर्स की इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 41 रन जड़ दिए. उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 4 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें- रेप के दो आरोपों से मचा हड़कंप, 24 साल के क्रिकेटर की बढ़ीं मुश्किलें, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने कॉन्ट्रैक्ट किया खत्म

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज की पारी में कुल 17 चौके और 22 छक्के लगे. वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के सामने 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इससे पहले कभी भी 259 रन का लक्ष्य हासिल नहीं किया गया था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया. साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 259 रन जड़ दिए और वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने इसी के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका की पारी में उलके बल्लेबाजों ने 29 चौके और 13 छक्के लगाए.

एक T20I मैच में बने सबसे ज्यादा कुल रनों को जोड़

साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज - 517 रन - सेंचुरियन (26 मार्च 2023)

भारत बनाम वेस्टइंडीज - 501 रन - रांची (9 अक्टूबर 2026)

भारत बनाम इंग्लैंड - 499 रन - मुंबई (5 मार्च 2026)

भारत बनाम न्यूजीलैंड - 496 रन - तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी 2026)

भारत बनाम वेस्टइंडीज - 489 रन - लॉडरहिल (27 अगस्त 2016)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES