इंदौर में गरजेगा अभिषेक का बल्ला: 2000 रन बनाने वाले बन सकते हैं छठे भारतीय, निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड
Abhishek Sharma eyes on Suryakumar Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे करने के करीब हैं. इंदौर में वह सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं.
Abhishek Sharma eyes on Suryakumar Yadav: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. रविवार (11 अक्टूबर) को होने वाले मैच में सबकी नजर एक बार फिर से अभिषेक शर्मा पर होगी. शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक इंदौर के छोटे ग्राउंड पर रनों की बारिश करने के लिए उतरेंगे. उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे. वह टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन भी पूरे कर सकते हैं.
भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 1967 रन बना चुके हैं. 64 मैच की 63 पारियों में उन्होंने 1009 गेंदों का सामना किया है. सबसे कम गेंदों पर 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड फिलहाल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है. सूर्या ने 1164 गेंदों पर 2000 रन का आंकड़ा छुआ था. अब अभिषेक के निशाने पर उनका यह रिकॉर्ड है.
T20I में सबसे तेज 2000 रन (गेंदों के हिसाब से)
1164 – सूर्यकुमार यादव (भारत)
1283 – एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
1304 – ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
1390 – हार्दिक पांड्या (भारत)
1395 – टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड)
टूट सकता है सूर्या का एक और रिकॉर्ड
अभिषेक के निशाने पर सूर्यकुमार का एक और रिकॉर्ड है. वह रविवार को एक कैलेंडर ईयर में किसी भी फुल मेंबर आईसीसी देश (जो टेस्ट मैच भी खेलते हों) के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी सकते हैं. इस मामले में सूर्यकुमार पहले स्थान पर हैं. अभिषेक ने 2026 में 31 मैच खेले हैं और 63 छक्के लगाए हैं. सूर्या ने 2022 में 31 मैचों में 68 छक्के लगाए थे. अभिषेक अगर इस मैच में छह सिक्स लगा देते हैं पूर्व कप्तान से आगे निकल जाएंगे.
अपने रिकॉर्ड को सुधार सकते हैं अभिषेक
सूर्या के अलावा अभिषेक की नजर अपने ही एक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी होगी. वह इस साल 26 टी20 मैचों में 106 छक्के लगा चुके हैं. वह एक साल में भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं. 2025 में उन्होंने भारत, पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 41 मैचों में कुल 108 छक्के उड़ाए थे. अब वह इस मैच में अपने इस रिकॉर्ड को सुधार सकते हैं.
पहले मैच में जीता था भारत
भारत और वेस्टइंडीज के पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया था. उस मैच में वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में 171 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया था. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंद पर नाबाद 102, ईशान किशन ने 27 गेंद पर नाबाद 37 और अभिषेक शर्मा ने 10 गेंद पर 21 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: रणजी में विवाद का विस्फोट: कानूनी पचड़े में फंसा अरुणाचल, मैदान पर उतरे बिना मिली हार, देखता रह गया BCCI
दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने की वापसी
इसके बाद रांची में दूसरा मुकाबला हुआ और उसमें भारत को हार मिली थी. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए. संजू सैमसन 41 गेंद पर 82 रन बनाए. तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर नाबाद 44, ईशान किशन ने 22 गेंद पर 43, श्रेयस अय्यर ने 18 गेंद पर 40 और अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद पर 20 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 252 रन बनाकर मैच को जीत लिया था. उसके लिए कप्तान शाई होप ने 45 गेंद पर नाबाद 102 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद पर 84 रन बनाए थे.