SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत ने मचाया तहलका, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 37 मेडल, लीग स्टेज में बनाया अजेय रिकॉर्ड

वियतनाम में चल रहे पिकलबॉल वर्ल्ड कप के टीम इवेंट के पहले दिन भारतीय टीम अजेय रही. इसके साथ ही लीग स्टेज खत्म हो गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा, इजराइल और चेक गणराज्य को हराया.

Reported By Tarun Verma Written By Tarun Verma
Published: Sep 04, 2026, 10:23 AM IST | Updated: Sep 04, 2026, 10:37 AM IST
Image Credit: Pickleball World Cup
Join

वियतनाम के दा नांग में जारी पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार शुरुआत की है. टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम ने एंटीगुआ और बारबुडा, इजरायल और चेक गणराज्य के खिलाफ अपने तीनों लीग मुकाबले जीतकर लीग स्टेज का अंत बिना कोई मैच गंवाए किया. इस दमदार प्रदर्शन के साथ भारत ने मेडल टैली में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. वहीं, भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 37 मेडल अपने नाम किए हैं. इस प्रदर्शन के दम पर भारत टीम मेडल टैली में चौथे स्थान पर बना हुआ है.

हर्ष मेहता, अर्जुन सिंह, अनीश फ्रोइलन, अमन पटेल, पर्ल अमलसादीवाला, नाओमी अमलसादीवाला, आलिया इब्राहिम और मिहिका यादव वाली भारतीय प्रो टीम ने अपने शुरुआती दो मैचों में दबदबा बनाए रखा और एंटीगुआ और बारबुडा तथा इजराइल को 6-0 के स्कोर से हराया. लीग स्टेज का आखिरी मैच चेक गणराज्य के खिलाफ खेला गया, जिसमें भारत ने आसानी से 5-1 से जीत हासिल की. ​​हर टाई में कुल 6 मैच थे, जिसमें महिला डबल्स, पुरुष डबल्स, मिक्स्ड डबल्स 1, मिक्स्ड डबल्स 2, महिला सिंगल्स और पुरुष सिंगल्स शामिल हैं. भारत अब शुक्रवार को राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल का सामना करेगा.

पिकलबॉल वर्ल्ड कप में भारत ने मचाया तहलका

भारतीय टीम के कप्तान हर्ष मेहता ने कहा, 'टीम का मनोबल बहुत ऊंचा है. हमने पॉजिटिव एनर्जी और शानदार नतीजों के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है. टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं, जो सबसे जरूरी है और इसी वजह से अच्छे नतीजे मिल रहे हैं. हम कल होने वाले एलिमिनेशन राउंड के लिए मानसिक रूप से तैयारी कर रहे हैं.' IPA के ट्रेजरर आलाप शर्मा ने कहा, 'पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय दल का हिस्सा बनकर परेड में चलना बहुत रोमांचक अनुभव था. इंटरनेशनल लेवल पर खेलने से मैच से पहले थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन असली चैंपियन वही होते हैं जो घबराहट से ऊपर उठकर अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं.'

IPA के ट्रेजरर आलाप शर्मा ने कहा, 'हमें खुशी है कि हमारे खिलाड़ी इस भावना को अपना रहे हैं. वे हिम्मत, जोश और पक्के इरादे के साथ खेल रहे हैं और ऐसी जीत हासिल कर रहे हैं, जिनसे देश का मान बढ़ता है. टीम इंडिया की कामयाबी उनके कमिटमेंट और उनके पीछे की सामूहिक कोशिशों का सबूत है. हम उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे और पिकलबॉल के खेल में भारत की बढ़ती ताकत को दुनिया के सामने लाएंगे. इस सफर में हमारी मदद करने के लिए हमारे स्पॉन्सर्स - इलेक्ट्रो-रश, पिकल-बे, कॉस्मिक बिड़ला ग्रुप और लखनऊ लेपर्ड्स - का शुक्रिया.'

भारत ने 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 37 मेडल 

भारतीय सीनियर टीम ने भी पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया और जर्मनी व नेपाल को 4-0 से हराया. इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्यवीर सिंह की कप्तानी में टीम ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की. इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्यवीर सिंह भुल्लर ने कहा, 'अब तक के सभी खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन और टीम इवेंट में पूरे दल द्वारा दिखाई गई भावना पर मुझे बहुत गर्व है. मेडल टैली में हम अभी चौथे स्थान पर हैं और हमें यकीन है कि अगर यही लय बनी रही, तो हम कुछ और स्थान ऊपर चढ़ेंगे.' इससे पहले इस इवेंट में भारत ने कुल 37 मेडल जीते थे, जिनमें 6 गोल्ड, 16 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES