SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Asian Para Games 2026: 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज... मेडल टैली में पांचवें स्थान पर भारत, 62 पहुंची पदकों की संख्या

भारत ने जापान के आइची-नागोया में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी तक कुल 62 मेडल जीत लिए हैं. 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर है.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 21, 2026, 09:56 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:50 PM IST
Image Credit: Asian Para Games 2026
Join

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारतीय पैरा-एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया. एशियन पैरा गेम्स 2026 के तीसरे दिन, भारत मेडल टैली में पांचवें स्थान पर आ गया है. इसके साथ ही भारत के पदकों की कुल संख्या 62 हो गई है, जिसमें 14 गोल्ड, 22 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. आइची-नागोया में भारतीय एथलीटों ने गेम्स रिकॉर्ड तोड़े, अपने व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन किए और एक इवेंट में तीनों मेडल अपने नाम किए. भारत ने बुधवार को पुरुषों के शॉट पुट F46 इवेंट में तीनों मेडल जीते. सचिन खिलारी ने अपने पहले ही प्रयास में 15.79 मीटर की दूरी के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता. उनके सभी थ्रो 15 मीटर से अधिक के थे.

मोहम्मद यासिर ने 15.06 मीटर के सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि प्रवीण ने 13.83 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. आयुष वर्मा ने पुरुषों के शॉट पुट F53 इवेंट में 8.16 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता. महिलाओं के शॉट पुट F34 इवेंट में भाग्यश्री जाधव ने 8.19 मीटर के पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रवि रोंगाली ने पुरुषों के शॉट पुट F40 इवेंट में 10.02 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

ये भी पढ़ें- Asian Para Games: बिना हाथों के तीरंदाजी की दुनिया में जमाया अपना सिक्का, पेड़ों पर चढ़ने वाली शीतल देवी की कहानी रुला देगी

एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन

मनजीत ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F13 इवेंट में 61.03 मीटर के करियर-बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि सुखचियन ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F55 इवेंट में 29.94 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. करमज्योति ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) F55 इवेंट में 21.60 मीटर के पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

हनी ने भी पुरुषों के डिस्कस थ्रो F37 इवेंट में 57.04 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. जंपिंग इवेंट्स में भारत ने पुरुषों की हाई जंप T44 स्पर्धा में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया. डिफेंडिंग चैंपियन प्रवीण कुमार ने 2.05 मीटर की ऊंचाई पार करके गेम्स रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता, जबकि बंटी ने 1.92 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. 

दिलीप गावित महादु ने जीता गोल्ड मेडल

शैलेश कुमार ने पुरुषों की लॉन्ग जंप T42 स्पर्धा में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर गेम्स रिकॉर्ड बनाया और ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने यह उपलब्धि अपने पांचवें प्रयास में हासिल की. ​​ट्रैक इवेंट में, दिलीप गावित महादु ने पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में 10.69 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि मोहम्मद बासिल ने 10.72 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार होंगे लीडर, शिवम दुबे और नीतीश रेड्डी में कड़ी टक्कर, पहले T20I में वरुण चक्रवर्ती की एंट्री साबित हो सकती है गेम चेंजर

अनुभव चौधरी ने पुरुषों की 100 मीटर T35 स्पर्धा में 12.72 सेकंड के अपने पर्सनल बेस्ट समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता, वहीं प्रणव देसाई ने पुरुषों की 100 मीटर T64 स्पर्धा में 11.96 सेकंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. शरथ मकानाहल्ली ने भी पुरुषों की 1500 मीटर T12 स्पर्धा में 4:11.01 के सीजन-बेस्ट समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

शीतल देवी और पायल नाग ने भी रचा इतिहास

इस बीच, राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में 11.50 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट समय दर्ज किया. पैरा आर्चरी में, शीतल देवी और पायल नाग ने पैरा कंपाउंड महिला डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्हें चीन की जू ज्यूकिंग और झाओ जिंग के हाथों 141–150 से हार का सामना करना पड़ा.

एशियन पैरा गेम्स 2026 मेडल टैली (21 अक्टूबर रात 8:00 बजे तक अपडेटेड)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES