Aaj Ka Rashifal: फिजूलखर्ची न करें कर्क राशि वाले, मीन राशि वालों के रहन-सहन में आएगा सुधार! पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal Today 25 October 2026: आज यानी 25 अक्टूबर 2026 का दिन किन-किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है और किन जातकों के लिए आज का दिन बड़ी चुनौतियां लेकर आने वाला है? आइए इस बारे में जानने के लिए विस्तार पढ़ें आज का राशिफल.
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: आज 25 अक्तूबर 2026 को रविवार के दिन आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि दोपहर 11 बजकर 57 मिनट तक बनी रहेगी. उसके बाद आश्विन पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी. सूर्योदय के समय चंद्रमा मीन राशि में होगा और शाम 07 बजकर 22 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा. चंद्रमा का रेवती नक्षत्र में संचरण शाम के 07 बजकर 22 मिनट तक होगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर जाएगा. आज हर्ष योग शाम 05 बजकर 22 मिनट तक होगा और फिर वज्र योग शुरू हो जाएगा. आज सूर्य, चंद्रमा, योग व नक्षत्र की स्थिति को देखते हुए आइए जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतने वाला है. आइए पढ़ें 25 अक्टूबर 2026 का पूरा राशिफल.
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026
मेष राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
मेष राशि वालों की अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने अथवा कोई खास काम बन जाने की संभावना है. अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना भी जरूरी है. कारखाने व फैक्ट्री से संबंधित व्यवसाय तरक्की दायक रहेंगे. प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमी हो सकती हैं. बदलते मौसम और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है.
उपाय- किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून और शांति देगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
वृष राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
वृष राशि के पढ़ाई करने वाले बच्चों को अपनी मेहनत के मनोवांछित परिणाम हासिल होने से हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा. भाइयों से किसी प्रकार का मतभेद होने की आशंका लग रही है. कारोबार के विस्तार संबंधी गतिविधियों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. कोई इंफेक्शन होने की आशंका है.
उपाय- गणपति जी को लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
मिथुन राशि वाले अपना कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी क्षमता लगा दें, आपको निश्चित ही सफलता मिलने वाली है. संतान की गतिविधियों पर नजर रखें तथा उनका मार्गदर्शन करते रहें. अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करने की जरूरत है. प्रेम प्रसंग में पड़कर युवा लोग अपने करियर पर किसी प्रकार का नुकसान ना होने दें. खानपान के प्रति लापरवाही ना करें.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर साफ-सफाई की सेवा करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
कर्क राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
कर्क राशि वालों के लिए आज का समय उत्तम है. आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी. फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें. साझेदारी के व्यापार उत्तम लाभ देंगे. आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे. प्रेम संबंधों से किसी वजह से ब्रेकअप की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 5
सिंह राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
सिंह राशि वालों का फाइनेंस संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आज हल हो जाएगा. अकारण ही किसी के साथ गलतफहमी भी रहेगी. व्यर्थ की आवाजाही से बचें. व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है. बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें. वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे. बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
कन्या राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करना कन्या राशि वालों को सफलता दिलाएगा. अपने महत्वपूर्ण कागजातों को सावधानीपूर्वक संभालकर रखें. व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है. दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर चलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा. पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी.
उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2
तुला राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
पुराने मतभेद और गलतफहमियां सुलझने से तुला राशि वालों को मानसिक सुकून मिलेगा. क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें तथा किसी की बातों में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं. कारोबार में रोजमर्रा की आमदनी में वृद्धि होगी एवं आय का नया स्त्रोत भी खुलेगा. वैवाहिक संबंध सामंजस्य पूर्ण रहेंगे. अत्यधिक मेहनत और तनाव की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा.
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना वृश्चिक राशि वालों को निश्चित ही सफलता दिलाएगा. कुछ नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी. बिना बात किसी से भी ना उलझें. कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है. प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं. अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी रहेगी. ब
उपाय- बहन-बेटियों को कुछ ना कुछ उपहार अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 9
धनु राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से धनु राशि वालों को राहत मिलेगी. ध्यान रखें कि आप अपनी किसी जिद की वजह से ही अपना नुकसान भी कर सकते हैं. कारोबार में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें. प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है. घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है.
उपाय- शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं और अनार के रस से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
मकर राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है. अपनी भावुकता और उदारता जैसे स्वभाव पर काबू रखें. कारोबार में जल्दी कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें. पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे. अव्यवस्थित दिनचर्या और खानपान की वजह से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
कुंभ राशि वालों के काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे. आय के साधनों में भी सुधार आएगा. भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है. उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है. युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणीत हो सकती हैं. मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन, योगा का सहारा लें.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
मीन राशि का दैनिक राशिफल 25 अक्टूबर 2026
मीन राशि वालों की कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी. रहन-सहन में सुधार आएगा. विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर समस्या रह सकती है. व्यवसाय में बहुत अधिक कार्यभार बना रहेगा, परंतु इसके परिणाम बेहतर मिलेंगे. प्रेम संबंधों में पड़कर आप अपना नुकसान न करें. लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य खराब होने के आप खुद जिम्मेदार रहेंगे.
उपाय- दुर्गा उपासना करें और खीर का प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)