SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, वृश्चिक वालों को मिलेगी तनाव से राहत! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 19 November 2026: आज यानी 19 नवंबर 2026, गुरुवार के दिन ग्रहों की चाल मिला-जुला फल दे सकती है. कुछ राशियों को धन लाभ हो सकता है तो कुछ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. आइए जानें मेष से मीन तक 19 नवंबर 2026 का पूरा राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Padma Shree Shubham
Published: Nov 19, 2026, 05:00 IST | Updated: Nov 19, 2026, 05:00 IST
Join

Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: आज 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है तो वहीं कुछ लोग आज निराश हो सकते हैं. सूर्य वृश्चिक राशि में है और चंद्रमा आज कुंभ राशि में संचरण कर रहा है. इस स्थिति को देखते हुए कुछ लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. कुछ राशिवालों के काम आसान होंगे. वहीं, कुछ लोगों को आज किसी बड़ी चिंता से राहत भी मिल सकती है. आज का दिन सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल

आज का राशिफल 19 नवंबर 2026

मेष राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से मेष राशि वालों को आज कुछ राहत मिलेगी. अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा. व्यावहारिकता भी रखना जरूरी है. ज्यादा गुस्सा हावी होने से बचें. व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है. नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा. प्रेम संबंधों के मामले में समय व्यर्थ न करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. नकारात्मक विचारों को दूर रखें.

उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

वृष राशि वालों के लिए किसी पूर्व योजना पर काम करने के लिए सही समय है. घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग बना रहेगा. थोड़ा स्वार्थीपन रखना भी जरूरी है. दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें. व्यवसाय संबंधी कार्यों का दबाव बना रहेगा. मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को किसी टूर पर जाना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव में न आएं. अपने खानपान और आराम का भी ध्यान रखें.

उपाय- जरूरतमंद लोगों को फल-दूध आदि का दान करें.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

मिथुन राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे होंगे. महिला वर्ग अपने घर और बाहर दोनों कार्यों में तालमेल बिठा कर रखेंगी. रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी गतिविधि आज ना करें. मीडिया, ग्लैमर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है. दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. परंतु बाहरी वातावरण से सावधान रहना अति आवश्यक है.

उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

कर्क राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

कर्क राशि वालों को मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे उनके काम आसान हो जाएंगे. ध्यान रखें कि किसी नकारात्मक बात की वजह से मित्रों के बीच नाराजगी हो सकती हैं. आसपास के व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है. दांपत्य जीवन सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें. क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका है.

उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

किसी नजदीकी मित्र का सुझाव सिंह राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे. वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा. कारोबार में इस समय विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं. सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच सुखमय संबंध रहेंगे. अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें.

उपाय- घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सलाह पर अमल करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 8

कन्या राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

अगर कन्या राशि वालों की प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कार्य हल होगा. इस समय दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से अनावश्यक कार्यों में भी खर्चे रहेंगे. व्यवसाय संबंधी जो योजनाएं क्रियान्वित होंगी. तथा सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे. घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.

उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

तुला राशि वालों का अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है. संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है. अपने गुस्से व आवेग पर काबू रखें. कारोबार में काम की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें. टैक्स संबंधी सभी कागजात पूरे रखें. प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं. मौसम के अनुसार अपना खानपान तथा दिनचर्या रखें.

उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

वृश्चिक राशि वालों को लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी. आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें. इससे समय व्यर्थ ही होगा. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. सिर्फ अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेगा. जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें, तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं.

उपाय- मां भगवती के दर्शन करें और खीर का प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

धनु राशि वालों के लिए अपनी किसी खास योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है. आपका कार्य नियत समय पर संपन्न भी हो जाएगा. प्रतिस्पर्धा जैसी गतिविधियों से घबराएं नहीं. किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से परहेज ना करें. कमीशन तथा बीमा संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है. रुकी हुई पेमेंट हासिल होगी. पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे. मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव रह सकता है.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- आसमानी 
भाग्यशाली अंक- 1

मकर राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

आज मकर राशि वालों की कोई तमन्ना पूरी होने वाली है. इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दें. रिश्तों को सहेजकर रखना जरूरी है. किसी भी तरह की बहस की स्थिति में ना पड़ें. ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपका पक्ष मजबूत रहेगा. वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे तथा घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी. असंतुलित खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है.

उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

कोई शुभ समाचार मिलने से कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. और भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी. नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. आप अपनी योग्यता व काबिलीयत द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने में सफल  होंगे. मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा. कभी-कभी चिड़चिड़ापन रहेगा. अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें.

उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 9

मीन राशि का दैनिक राशिफल 19 नवंबर 2026

मीन राशि वालों के लिए काफी समय से रुके हुए पारिवारिक कार्यों को निपटाने का उत्तम समय है. युवाओं को कई तरह की संभावनाएं मिलेंगी. अपने  प्रयत्नों में भी बिल्कुल कमी ना आने दें. जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. व्यवसाय में पेपर संबंधी सभी फाइलें व्यवस्थित रखें. प्रॉपर्टी के व्यवसाय में मुनाफा होगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे. मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी.

उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES