भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों का सोचा हुआ काम पूरा होगा, कन्या वाले जल्दबाजी में न लें फैसला! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों का सोचा हुआ काम पूरा होगा, कन्या वाले जल्दबाजी में न लें फैसला! पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal Today 17 October 2026: आज यानी 17 अक्टूबर 2026 का दिन किन राशियों के लिए शुभ होगा और किनके लिए आज का दिन अशुभ परिणाम लेकर आएगा. आइए इस बारे में विस्तार आज का राशिफल में पढ़ें.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 17, 2026, 05:00 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 05:00 AM IST
joinshare
Aaj Ka Rashifal: वृष राशि वालों का सोचा हुआ काम पूरा होगा, कन्या वाले जल्दबाजी में न लें फैसला! पढ़ें आज का राशिफल

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

    5

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: आज 17 अक्तूबर 2026 को शनिवार के दिन आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि होगी. आज चंद्रमा दिन – रात धनु राशि में विचरण करेगा और सूर्य का तुला राशि में प्रवेश आज ही होगा. आज मूल नक्षत्र सुबह 9 बजकर 47मिनट तक होगा और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू जाएगा. आज अतिगण्ड योग रात के 11 बजकर 3 मिनट तक बना रहेगा और फिर सुकर्मा योग बनेगा. गर करण सायं 7 बजकर 12 मिनट तक होगा और फिर वणिज करण शुरू हो जाएगा. आज मंगल आश्लेषा नक्षत्र में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर प्रवेश होगा. सूर्य, चंद्रमा, योग और नक्षत्र को देखते हुए आइए जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा. आइए विस्तार से पढ़ें 17 अक्टूबर 2026 का पूरा राशिफल.

    आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    मेष राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    मेष राशि वालों को पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा से आज राहत मिलेगी. तथा भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए हिम्मत भी आएगी. किसी भी अनिर्णय की  स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा. बेहतरीन आर्डर भी प्राप्त होंगे. परंतु वर्किंग महिलाओं के लिए कुछ चुनौतियां रह सकती है. दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी. नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव रहेगा.

    उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो यथा सामर्थ्य उसकी मदद करें.
    भाग्यशाली रंग- आसमानी
    भाग्यशाली अंक- 9

    वृष राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    सकारात्मक नजरिया रखने से वृष राशि वालों का सोचा हुआ कार्य वक्त पर पूरा हो जाएगा. किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद बढ़ने की आशंका है. कारोबार में आपको अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल होगी. मित्रों के साथ मेलजोल से दिन भर के तनाव व थकान से भी राहत मिलेगी. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करते रहें.

    उपाय- पीपल के वृक्ष को जल से सिंचे और दीपक जलाएं.
    भाग्यशाली रंग- नीला
    भाग्यशाली अंक- 8

    मिथुन राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    कोई भी दिक्कत आने पर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ मिथुन राशि वाले अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे. युवा वर्ग अपनी किसी लक्ष्य के प्रति असफलता मिलने से तनाव ना लें और पुनः प्रयासरत रहें. मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद आर्डर मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा. जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ेगी.

    उपाय- गाय को गुड़ रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
    भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
    भाग्यशाली अंक- 5

    कर्क राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    कर्क राशि वालों का दिन सकारात्मक रूप व्यतीत होगा. कुछ खास लोगों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा. अगर उधार लेने की योजना बन रही है तो अपने सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें. कारोबार में किसी विशेष गतिविधि में चल रहे व्यवधान दूर होंगे और किसी नए काम की शुरुआत भी होगी. प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी.

    उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
    भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
    भाग्यशाली अंक- 7

    सिंह राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    सिंह राशि वालों के लिए किसी खास प्रोजेक्ट पर निवेश करना बहुत ही लाभदायक रहेगा. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है. व्यवसाय में इस समय कोई भी निर्णय अकेले ना ले. बल्कि टीम वर्क बनाकर काम करें. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी. सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.

    उपाय- जरूरतमंद लोगों के लिए  बिस्कुट-चाय आदि की व्यवस्था करें या उसके निमित्त दान दें.
    भाग्यशाली रंग- सफेद
    भाग्यशाली अंक-7

    कन्या राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    कन्या राशि वालों के घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी, साथ ही विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी हो सकता है. इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें. व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी. अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत है. पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी. स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक रहें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें.

    उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
    भाग्यशाली रंग- केसरिया 
    भाग्यशाली अंक- 3

    तुला राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    तुला राशि वाले व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें. जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें. इससे कोई गलती होने की आशंका है. वर्तमान व्यवसाय में किसी नए काम की योजना क्रियान्वित हो सकती है. प्रेम संबंधों में एक दूसरे को समय ना देने की वजह से कुछ गलतफहमियां आएंगी. गुस्सा और आवेश जैसी कमियों को दूर करें.

    उपाय- चने की दाल और गुड़ किसी धर्मस्थल पर जरूर दें.
    भाग्यशाली रंग- गुलाबी
    भाग्यशाली अंक- 2

    वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    मेहमानों के आगमन से आवभगत में वृश्चिक राशि वालों का समय खुशनुमा व्यतीत होगा. उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा. कोई भी निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार ना करें, अन्यथा समय हाथ से निकल भी सकता है. कार्यक्षेत्र में क्वांटिटी के चक्कर में क्वालिटी के साथ किसी प्रकार का भी समझौता ना करें. परिवार में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने पर इसे लापरवाही में ना लें.

    उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और लड्डू का प्रसाद बांटे.
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 7

    धनु राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    धनु राशि वालों को मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि फायदेमंद साबित होंगी. आपसी संबंधों में कटुता ना आने दे. आर्थिक कशमकश रह सकती हैं. व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी परंतु साथ ही साथ उनके हल भी मिलते जाएंगे. जीवनसाथी की किसी समस्या को दूर करने में अपना उचित सहयोग देना जरूरी है. एलर्जी तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं.

    उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
    भाग्यशाली रंग- हरा
    भाग्यशाली अंक- 6

    मकर राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    मकर राशि वालों के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है. भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी काम शुरू होगा. सकारात्मक बने. अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार ना करें. मार्केटिंग से जुड़े गतिविधियों को सावधानी से करने की जरूरत है. पारिवारिक सदस्यों के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध रहेंगे. शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी.

    उपाय- दशरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें.
    भाग्यशाली रंग- पीला
    भाग्यशाली अंक- 5

    कुंभ राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे कुंभ राशि वालों के गिले-शिकवे दूर होंगे. अनजान लोगों से संपर्क ना रखें तथा उधारी संबंधी लेनदेन भी ना ही करें. व्यवसाय में किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें. आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है. मसालेदार भोजन के सेवन से परहेज करें.

    उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो  हनुमान चालीसा के 7 पाठ भी करें.
    भाग्यशाली रंग- नारंगी
    भाग्यशाली अंक- 6

    मीन राशि का दैनिक राशिफल 17 अक्टूबर 2026

    मीन राशि वालों के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है. अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष भी शेयर न करें, वरना कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है. व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा रहेगी, परंतु जीत आपकी सुनिश्चित है. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है. पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.

    उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
    भाग्यशाली रंग- लाल
    भाग्यशाली अंक- 9

    (Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rashifal