Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज 12 अक्तूबर 2026, आज 12 अक्तूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रात्रि 10 बजकर 14 मिनट तक होगी, उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी. आज चंद्रमा दिन–रात तुला राशि में विचरण करेगा. आज स्वाति नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक होगा और उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. विष्कुंभ योग रात्रि 8 बजकर 32 मिनट तक होगा और फिर प्रीति योग शुरू हो जाएगा. तिथि, चंद्रमा, योग और नक्षत्र को देखते हुए आइए विस्तार से जानें कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा बीतने वाला है. आइए पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल.
मेष राशि वाले अपने उद्देश्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित रखें. भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है. विद्यार्थी तथा युवा वर्ग दोस्तों और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें. व्यवसाय में कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं. पति-पत्नी के संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा. गैस और कब्ज जैसी समस्या रहेगी.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटे.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4
वृष राशि वालों को बच्चे को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा. घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर निर्णय ना लें. कामकाजी महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनाव ग्रस्त रहेंगी. युवाओं की मित्रता प्रेम संबंधों में परिणीत हो सकती हैं. मानसिक सुकून और शांति के लिए मेडिटेशन, योगा का सहारा लें.
उपाय- जरूरतमंद बुजुर्गों की यथा सामर्थ्य सहायता करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन राशि वालों की तरक्की के लिए कोई द्वार खुल रहा है, सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है. वाहन आदि के रखरखाव पर बड़ा खर्चा आ सकता है. व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें. प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें. शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी.
उपाय- दुर्गा स्तुति करें तथा कन्याओं को कुछ उपहार आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 8
कर्क राशि वाले विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है. लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि इसकी वजह से कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी. कुछ नए अनुबंध मिलने की भी संभावना है. एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय सफाई की सेवा अवश्य करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि वाले समस्याओं से घबराने की बजाय उनका हल ढूंढने की कोशिश करें, तो सफलता निश्चित है. परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है. जिससे हाथ तंग रहेगा. कारोबार में पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपसी पारदर्शी रखना जरूरी है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक रूप से अलगाव होगा. सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 2
कन्या राशि वाले किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लें तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा. किसी भी वाद-विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहें. कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी. सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है. पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें और संभव हो तो व्रत भी रखें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 6
तुला राशि की स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी. स्वयं पर भरोसा रखें, किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर देगी. जॉब में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी. सही समय का इंतजार करें. घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलेगी. मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम हावी हो सकते हैं.
उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा किसी संस्था में दवाइयां का दान करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने का अनुकूल समय है. दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत भी होंगी, इसलिए धैर्य व संयम रखें. व्यवसाय में इस समय माल की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है. किसी मित्र के अचानक मिलने से प्रसन्नता महसूस होगी. प्राकृतिक दिनचर्या रखें. आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि वालों को दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिलगी जिससे सुखद दिनचर्या व्यतीत होगी. कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकतीं हैं, इसलिए बहुत ही सोच-समझकर खर्च करें. कारोबार में सभी कार्य व्यवस्थित रूप से बनते जाएंगे. बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों पर ना होने दें. प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी. तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय मेडिटेशन अवश्य करें.
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें या सुनें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि वाले कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. थोड़ा व्यवहारिक और स्वार्थी होना भी जरूरी है. नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें. मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें. निश्चित ही आपको फायदा होगा. घर-परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा. वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है.
उपाय- ब्राह्मण को फल, दक्षिणा आदि अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ राशि वालों को संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी. दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें. राजकीय सेवा लोगों को पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है. आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी.
उपाय- सुबह स्नान आदि करके पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें और घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 7
मीन राशि वाले व्यस्तता के बावजूद अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे. कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है. इन लोगों से दूरी बनाकर रखें. कारोबार में फाइनेंस संबंधी समस्याओं का निवारण होगा. प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां हों, तो समय रहते उनको सुलझा लें. सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ेगा.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5
(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)