Aaj Ka Rashifal November: नरक चौदस पर बुध-शनि की षडाष्टक दृष्टि, कर्क को धन मकर को षड्यंत्र से हानि, पढ़ें राशिफल
Aaj ka Rashifal 7 November 2026 : आज नरक चतुर्दशी है, जिसे काली चौदस भी कहते हैं. इस मौके पर बुध-शनि की षडाष्टक दृष्टि पड़ रही है, वहीं शाम को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
Horoscope Today 7 November 2026 : दीपोत्सव पर्व का आज दूसरा दिन नरक चौदस है. इसे रूप चौदस, काली चौदस भी कहते हैं क्योंकि इस दिन सौंदर्य प्राप्ति के लिए अभ्यंग स्नान किया जाता है. धर्म के साथ ज्योतिष की नजर से ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी बेहद खास है. आज बुध-शनि एक-दूसरे से 150 डिग्री पर हैं और उनकी षडाष्टक दृष्टि पड़ रही है. शाम 05:14 बजे चंद्रमा तुला राशि में आएंगे. यह स्थिति कुछ लोगों को लेन-देन में सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है. गुप्त शत्रु भी सक्रिय हो सकते हैं. पढ़ें दैनिक राशिफल 7 नवंबर 2026.
मेष राशि 7 नवंबर 2026
कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और साथ ही कई नई जानकारियां भी मिलेंगी. युवाओं को अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का आंकलन करते हुए काम करना होगा. पब्लिक डीलिंग, मीडिया व मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं. घर में सुख-शांति रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आराम के लिए भी उचित समय निकालें तथा उचित आहार भी लें.
उपाय- सुबह अपने कार्य शुरू करने से पहले मंदिर जाकर देव दर्शन जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
वृष राशि 7 नवंबर 2026
पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थी, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगी. इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है. बजट का ध्यान रखें. वर्किंग महिलाएं कार्य को लेकर कुछ तनाव ग्रस्त रहेंगी. इसलिए सावधान रहें. अविवाहितों के लिए शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कफ-कोल्ड रहेगा. ठंडी तासीर की चीजों से परहेज करें. उपाय- शिवालय जाकर सुगंधित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन राशि 7 नवंबर 2026
आज अचानक की कोई पेमेंट मिल सकती है या रुका हुआ कार्य बन सकता है. सिर्फ योजनाएं बनाने में समय नष्ट ना करें, उन्हें कार्य रूप देना भी अति आवश्यक है. कार्यक्षेत्र में लेबर से किसी तरह की दिक्कत आ सकती हैं. नौकरी पेशा लोग आसानी से टारगेट पा लेंगे. दांपत्य जीवन में मतभेद जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
कर्क राशि 7 नवंबर 2026
अगर कोई कार्य अटका हुआ है, तो आज कोशिश करने पर पूरा हो सकता हैं. परंतु रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें. मीडिया अथवा मार्केटिंग से संबंधित अधिक जानकारियां हासिल करें. आपको फायदा होगा. पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी. जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है. उपाय- मंदिर जाकर माथा टेकें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि 7 नवंबर 2026
अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करना आपकी ग्रोथ में सहायक रहेगा. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है. व्यवसाय में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है. इसलिए मेहनत से घबराए नहीं. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी. अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों को अपने आहार में शामिल करें.
उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और अपने कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2
(यह भी पढ़ें: नवंबर में मंगल-गुरु-केतु की खतरनाक तिकड़ी, दिवाली के आसपास इन 4 राशियों पर संकट के बादल, रहें अलर्ट)
कन्या राशि 7 नवंबर 2026
अगर कोई भूमि संबंधी मामला चल रहा है, आज उसका उचित हल मिलने की संभावना है. अपनी इच्छा पूर्ति जल्दी करने के लिए किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल ना करें. व्यवसाय में नई योजना पर अमल करने के लिए उचित समय है. नए अनुबंध हासिल होंगे. पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी. तनाव और थकान की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
उपाय- शिव उपासना करें तथा शहद मिश्रित जल से अभिषेक करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 1
तुला राशि 7 नवंबर 2026
कहीं पेमेंट रुकी हुई है तो आज हासिल करने का उचित समय है. अपने आसपास की नकारात्मक गतिविधियों को नजरअंदाज करें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें. कारोबार में आपको अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे. आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है. जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें. अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें तथा उचित आराम करें.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक राशि 7 नवंबर 2026
ग्रह स्थिति अनुकूल है. सिर्फ बेहतरीन तरीके से समय का सदुपयोग करने की जरूरत है. किसी पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें. किसी भी यात्रा को इस वक्त स्थगित रखना ही उचित है. कार्यक्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत तथा परिश्रम से आप कोई उपलब्धि हासिल करेंगे. दांपत्य संबंधों में भी मधुरता रहेगी. अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान रह सकती है.
उपाय- पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करें और कार्य सिद्धि की प्रार्थना करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली रंग- 8
धनु राशि 7 नवंबर 2026
अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें, निश्चित ही आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी. हर स्थिति में सरकारी नियमों का पालन करना आपको मुसीबत से बचाएगा. कार्यस्थल पर दूसरों पर भरोसा करने की बजाय खुद ही सारी व्यवस्था बनाकर रखें. परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी भी प्रकार की चिंता ना करें. उपाय- जरूरतमंद को कोई कपड़ा या राशन देना आपके लिए शुभ रहेगा.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7
मकर राशि 7 नवंबर 2026
पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, वह बहुत ही आसान तरीके से हल हो सकते हैं. व्यवस्थित और डिसिप्लिन दिनचर्या रखें. लापरवाही की वजह से व्यवधान भी आ सकते हैं. व्यवसाय में कुछ लोग आपके लिए षड्यंत्र रच सकते हैं. इसलिए सावधान रहें. घर की सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपका प्रयास कामयाब रहेगा. कफ, खांसी और गले में इंफेक्शन महसूस हो सकता है. तुरंत इलाज लेना जरूरी है.
उपाय- प्रातः काल मेडिटेशन, प्राणायाम करना आपको सुकून और शांति देगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशि 7 नवंबर 2026
अनुकूल ग्रह स्थिति है. विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे. लेकिन अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले उन पर एक बार पुनर्विचार जरूर करें. फाइनेंस जैसे कार्यों में किसी प्रकार की पेपर वर्क में गलती हो सकती है. सावधान रहें. घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें. क्योंकि इस वजह से मनमुटाव आ सकते हैं. उचित आराम भी लेना जरूरी है. मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रहेगा.
उपाय- बहन-बेटियों का सम्मान करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
मीन राशि 7 नवंबर 2026
अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा तथा विपरीत परिस्थितियों में सामना करने की भी हिम्मत बढ़ेगी. लेकिन कोई भी निर्णय लेने में समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है. कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था बनाए रखने में कुछ परेशानियां आएंगी. प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत होने हेतु बन रही योजनाओं में कुछ रुकावटें आएंगी. गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है.
उपाय- नवग्रह मंत्र का यथा सामर्थ्य जाप करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)