Aaj Ka Rashifal November: वृष की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को इंटरव्यू में मिलेगी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal 4 November 2026 : आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, निवेश, रिश्तों और इमोशनल मामलों में कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें 4 नवंबर 2026, बुधवार का दैनिक राशिफल.
Horoscope Today 4 November 2026 : आज दोपहर को शुक्र और गुरु मिलकर लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं. वहीं शाम 07:52 बजे से सूर्य-बुध की युति दृष्टि एक्टिव होगी. वहीं सुबह से ही चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे. इन ग्रह-दशाओं के बीच आज का दिन वृष, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए काफी हद तक अच्छा रह सकता है. वहीं कर्क राशि वाले लोग अपने जरूरी कागजात किसी और के हाथ में न पड़ने दें. पढ़ें आज का राशिफल 4 नवंबर 2026.
मेष राशि 4 नवंबर 2026
आपका योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को व्यवस्थित रखना अपने लक्ष्य को साधने में सहायक रहेगा. पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है. अपने व्यवसायिक सूत्रों को और अधिक मजबूत करें. उचित आर्डर मिलने की संभावना हैं. प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा सावधान रहें. ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाना जरूरी है.
उपाय- प्रातःकाल मेडिटेशन, प्राणायाम करना आपको सुकून और शांति देगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
वृष राशि 4 नवंबर 2026
आपकी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा कोई मनोवांछित कार्य पूरा होने की संभावना है. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. अतिरिक्त कार्य के बोझ को अपने ऊपर ना लें. कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलेगी लेकिन बहुत अधिक मेहनत भी बनी रहेगी. परिवार में सुखद और प्रेम पूर्ण वातावरण बना रहेगा. नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी.
उपाय- गणपति जी का ध्यान करें और लड्डू का भोग लगाएं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशि 4 नवंबर 2026
किसी प्रॉपर्टी आदि में डील करने के लिए अनुकूल समय है. बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है. शेयर्स तथा तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें. प्रेम प्रसंगों में बदनामी का डर है, इसलिए इनसे दूर ही रहें. आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे.
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा का पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कर्क राशि 4 नवंबर 2026
अगर किसी विशेष कार्य को लेकर कोई योजना बनाई है, तो वो आज क्रियान्वित हो जाएगी. अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दें. आर्थिक परेशानी की वजह से जो व्यवसायिक कार्य रुके हुए थे, उनकी दोबारा शुरुआत हो सकती हैं. लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा. सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी.
उपाय- पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि 4 नवंबर 2026
आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर बेहतरीन परिणाम देने वाला है. गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों पर काबू रखें. व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चें रहेंगे. कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां तथा परेशानियां रहेंगी. प्रेम संबंधों के मामलों में एक दूसरे के प्रति सम्मान रखना जरूरी है. हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम की स्थिति रहेगी.
उपाय- किसी संस्था में दवाइयां का दान अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 7
कन्या राशि 4 नवंबर 2026
युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने से मानसिक सुकून रहेगा. पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है. अफवाहों पर ध्यान ना दें. व्यवसाय से संबंधित कोई सरकारी मामला आज हल हो सकता है. आय की स्थिति भी बेहतर रहेगी. व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें. चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है. इसलिए सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है.
उपाय- चींटियों को सतनाजा खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 5
(यह भी पढ़ें: नवंबर में मंगल-गुरु-केतु की खतरनाक तिकड़ी, दिवाली के आसपास इन 4 राशियों पर संकट के बादल, रहें अलर्ट)
तुला राशि 4 नवंबर 2026
अपने भविष्य संबंधी रास्तों को समझने का अवसर मिलेगा. चुनौतियों को आसानी से हल कर लेंगे. परंतु आपका ज्यादा इमोशनल होना और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी. व्यापारिक कार्यों में क्रोध करना सबसे बड़ा शत्रु है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें. दांपत्य संबंधों में उचित तालमेल रहेगा. मित्रों के साथ भी गेट-टुगेदर होगा. अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें.
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा कन्याओं को श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक राशि 4 नवंबर 2026
कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा. अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें. व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनेगा. सिर्फ कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें. जीवनसाथी तथा परिजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा. इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है.
उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि 4 नवंबर 2026
अगर कहीं इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें. इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी. बजट बनाकर रखें. इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी नई कार्यवाही शुरु ना करें, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है. वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखें.
उपाय- किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
मकर राशि 4 नवंबर 2026
विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे. किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करते समय अपने भी बजट का ध्यान अवश्य रखें. मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपने सीनियर्स के साथ ना उलझें. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. किसी मित्र से मुलाकात खुशी देगी. ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि से संबंधित व्यक्ति अपना अधिक ध्यान रखें.
उपाय- उगते सूर्य के दर्शन करें और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ राशि 4 नवंबर 2026
विद्यार्थियों को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. प्रॉपर्टी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती हैं. आपकी किसी उपलब्धि से घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा. अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी. उपाय- घर की बहन-बेटियों का सत्कार करें और कुछ उपहार दें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि 4 नवंबर 2026
जरूरी काम समय पर पूरे हो जाने से राहत मिलेगी, साथ ही भविष्य संबंधी प्लानिंग के लिए भी उत्तम समय है. ध्यान रखें कि छोटी सी गलतफहमी की वजह से रिश्तेदारों अथवा भाइयों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है. पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहा-सुनी हो सकती हैं. बुरी आदतों तथा बुरी संगत से दूरी बनाकर रखें.
उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर कुछ समय एकांत में मनन-चिंतन आवश्यक करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 5
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)