SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Rashifal 30 October: बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग, वृष को मिलेगा रुका हुआ पैसा, धनु को प्रॉपर्टी से लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 30 October 2026 : आज रात को बुध और मंगल ग्रह मिलकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे. वहीं चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे. इनका सभी राशियों पर क्‍या असर होगा, पढ़ें 30 अक्‍टूबर 2025, शुक्रवार का दैनिक राशिफल.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 30, 2026, 04:18 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 04:20 AM IST
Image Credit: 30 अक्‍टूबर 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल. (Photo:Zee News)
Join

Horoscope Today 30 October 2026 : आज शिव योग और सिद्ध योग बन रहा है. साथ ही बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री पर आकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे. यह योग लोगों की निर्णय लेने की क्षमता और कामकाज के तरीके पर असर डालता है. इस योग का सकारात्‍मक प्रभाव रुके हुए काम पूरे कराता है, ऊर्जा बढ़ाता है. वहीं नकारात्‍मक असर तनाव और वाणी की कड़वाहट बढ़ा सकता है. 30 अक्‍टूबर के राशिफल से जानिए आज यह योग और बाकी ग्रह सभी राशियों के लिए क्‍या असर डालेंगे.

मेष राशि 30 अक्तूबर 2026

अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएं. अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें. इससे धोखा मिल सकता है. व्यवसाय अभी यथावत स्थिति में रहेंगे. हालांकि दैनिक आय में कुछ वृद्धि होगी. किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी. अपनी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे. 
उपाय- कुछ समय नेचर के समीप बताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज 
भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि 30 अक्तूबर 2026

कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट मिलने का अनुकूल समय है. संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें. कारोबार में कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है. सिर्फ अपनी सामर्थ्य से ज्यादा पैसा निवेश न करें. घर-परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है. नजला-जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही ना बरतें. 
उपाय- केसर का तिलक लगाए इससे मन शांत चित्त रहेगा.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन राशि 30 अक्तूबर 2026

किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी. विद्यार्थी व्यर्थ की मौज मस्ती से ध्यान हटाकर अपने करियर के प्रति ध्यान दें. कारोबार में अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी के साथ शेयर ना करें. दोस्तों तथा संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी. किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें. लापरवाही बिल्कुल ना बरतें. 
उपाय- अपने गुरुदेव का ध्यान करें और यथा सामर्थ्य मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि 30 अक्तूबर 2026

मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा. साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है. किसी नजदीकी संबंधी को लेकर मन में कुछ हताशा या भ्रम जैसी स्थिति बन सकती है. व्यापार में नए लोगों से व्यवसायिक संबंध स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें. घर में खुशनुमा माहौल रहेगा. सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है. 
उपाय- पीपल के वृक्ष को जल से सिंचे और तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3

सिंह राशि 30 अक्तूबर 2026

अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें. सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे. कार्यों में कुछ व्यवधान और परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते आप उनका हल निकाल लेंगे. कारोबार संबंधी रुकी हुई गतिविधियों में दोबारा गति आने की संभावना है. पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें. सकारात्मक लोगों का सानिध्य करें और मेडिटेशन का सहारा लें. 
उपाय- जल को व्यर्थ बहने से बचाएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4

(यह भी पढ़ें - नवंबर में ग्रहों का महा-तांडव! 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत)

कन्या राशि 30 अक्तूबर 2026

इस समय भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आपकी तरक्की में सहायक रहेगा. खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें. अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा. इसलिए सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें. किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सब को खुशी प्रदान करेगा. मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं. 
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला 
भाग्यशाली अंक- 7

तुला राशि 30 अक्तूबर 2026

ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है. आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. हालांकि आप कोई ना कोई हल अवश्य निकाल लेंगे. व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा. परंतु भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी. घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा. स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है. 
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक राशि 30 अक्तूबर 2026

किसी नवीन कार्य के बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं. चुनौतियों को स्वीकारें और क्रिएटिव रहें. अपनी गतिविधियों को गोपनीय रखना जरूरी है. अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें. व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर मिलेगा, लेकिन अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. प्यार और रोमांस के मामले में कुछ अनलकी रहेंगे. किसी भी तरह का रिस्क ना लें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. 
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लेकर अपनी दिनचर्या शुरू करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5

धनु राशि 30 अक्तूबर 2026

प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है. निवेश संबंधी कोई भी कार्य करते समय उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें. पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाकर रखें. वरना आपसी सामंजस्य बिगड़ सकता है. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं और मेडिटेशन करें. 
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि 30 अक्तूबर 2026

ग्रह गोचर आपके पक्ष में है. फोन अथवा मेल के माध्यम से कोई खास समाचार मिल सकता है. अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें. इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है. कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर होगी. पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी. अपने सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा. 
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ पैसे अवश्य दें. 
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ राशि 30 अक्तूबर 2026

रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत मिलेगी. संतान से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं. आर्थिक दिक्कतों की वजह से कुछ कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी. और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे. पति-पत्नी के बीच कुछ नोक-झोंक की स्थिति रहेगी. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान महसूस करेंगे.  
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5

मीन राशि 30 अक्तूबर 2026

किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी. अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें. पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमाएंगे. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. तनाव से सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें. 
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के 7 पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES