भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /Rashifal 29 November: मिथुन राशि वालों को ईमेल से मिल सकती है जरूरी सूचना, धनु वाले न लें रिस्‍क, पढ़ें राशिफल

Rashifal 29 November: मिथुन राशि वालों को ईमेल से मिल सकती है जरूरी सूचना, धनु वाले न लें रिस्‍क, पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 November 2026 : खत्‍म होता नवंबर महीना मिथुन समेत कुछ राशि वालों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. वहीं धनु राशि वालों को रिस्‍क लेने से बचना चाहिए. पढ़ें 29 नवंबर का राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByShraddha Jain
Published: Nov 29, 2026, 03:20 IST|Updated: Nov 29, 2026, 03:25 IST
joinshare
Rashifal 29 November: मिथुन राशि वालों को ईमेल से मिल सकती है जरूरी सूचना, धनु वाले न लें रिस्‍क, पढ़ें राशिफल
Image Credit: 29 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
joinshare

Horoscope Today 29 November 2026 : ज्‍योतिष के अनुसार नवंबर का अंत मेष राशि वालों को अटका हुआ पैसा दिला सकता है. वहीं वृष राशि वालों के मुश्किल काम बन सकते हैं. मिथुन राशि वालों को फोन या ईमेल से अहम जानकारी मिल सकती है. कन्‍या और धनु राशि वाले आज सावधान रहें. सभी राशि वालों का विस्‍तार से जानें आज 29 नवंबर 2026, रविवार का राशिफल.  

मेष राशि 29 नवंबर 2026

गिले-शिकवे दूर होंगे. रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से राहत मिलेगी. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच-विचार करें. इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती हैं. लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर मिलेंगे. सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं. योग, व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें.

उपाय- किसी जरूरतमंद को अथवा अस्पताल में दवाई का दान करना उत्तम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 3     

वृष राशि 29 नवंबर 2026

कोई मुश्किल कार्य आज हल होगा. आपकी कार्य शैली तथा व्यवहार की प्रशंसा होगी. संतान की नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करने के बजाए उनका मार्गदर्शन करें. व्यवसायिक कार्यों में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी. रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें. पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही करना उचित नहीं है.

उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन राशि 29 नवंबर 2026

अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे. मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है. युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय बहुत अनुकूल है, सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएं. पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा. मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए मेडिटेशन, योगा जरूर करें.

उपाय- बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी राय पर अवश्य अमल करें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

कर्क राशि 29 नवंबर 2026

आज कोई पारिवारिक मसला हल होगा. आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी. किसी की जिम्मेदारी लेना आपके लिए ही मुसीबत का कारण बनेगा. इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें. भागीदार व कर्मचारियों के साथ चल रहा संबंधों में तनाव समाप्त होगा. घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आएगा. नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या बढ़ेगी. लापरवाही ना बरतें.

उपाय- किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद अवश्य लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4

सिंह राशि 29 नवंबर 2026

पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा. घर में किसी प्रकार का मरम्मत या सुधार करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें. व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. वरना लापरवाही का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है. काम की अधिकता की वजह से घर-परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे. खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों में तुरंत इलाज लें.

उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 6

कन्या राशि 29 नवंबर 2026

कुछ नई गतिविधियों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित रहेगा. युवा वर्ग अपनी पढ़ाई अथवा करियर को लेकर प्रयासरत रहेंगे. रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें. कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर विश्वास रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा. पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है. ब्लड प्रेशर संबंधी जांच नियमित करवाएं.

उपाय- लक्ष्मी नारायण भगवान का ध्यान करें और प्रसाद बांटें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8

(यह भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल: 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल? पढ़ें भविष्यफल) 

तुला राशि 29 नवंबर 2026

आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें, बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखना उचित है. व्यवसायिक गतिविधियों में अभी मंदी ही रहेगी. अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना होगा. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. मौसम का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा. अपना ध्यान रखें.

उपाय- कन्याओं को कुछ ना कुछ उपहार अथवा पैसे देकर उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक राशि 29 नवंबर 2026

अगर राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिले, तो तुरंत उसे हासिल करें. भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इन पर विजय हासिल करें. व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. प्रेम संबंधों में धोखा या विश्वासघात हो सकता है. घुटनों व जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे.

उपाय- किसी भी धर्मस्थल पर जाकर कुछ समय आत्म चिंतन और मनन करना आपको सुकून देगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 4

धनु राशि 29 नवंबर 2026

सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत करने से संपर्क बढ़ेंगे तथा कई जानकारियां भी मिलेगी. किसी भी तरह का जोखिम ना लें, वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है. कामकाज की अधिकता रहेगी. घर-परिवार में ही अपनी खुशियां महसूस करें. नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं.

उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9     

मकर राशि 29 नवंबर 2026

पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उसका हल मिल जाएगा. ज्यादा भावुक होना भी ठीक नहीं है. क्योंकि इसकी वजह से आपके कई बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं. किसी भी व्यवसायिक कार्य में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना उचित रहेगा. पति-पत्नी के प्रयासों से घर में अनुशासित और खुशनुमा माहौल रहेगा. आपकी अपनी ही गलती की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पुनः उठ सकती है.

उपाय- केसर का तिलक लगाए इससे मन शांत चित्त रहेगा.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ राशि 29 नवंबर 2026

किसी खास कार्य को लेकर की गई मेहनत आज कामयाब होने वाली है. संपर्क सूत्रों द्वारा कोई खास जानकारी मिलेगी. किसी की बात पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें. कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत और चुनौतियां रहेंगी. पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा. गला खराब रह सकता है जिसकी वजह से बुखार भी महसूस होगा.

उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें तथा श्रृंगार की कोई वस्तु भी भेंट करें.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5

मीन राशि 29 नवंबर 2026

कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा 
माहौल रहेगा. युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें और अपनी पढ़ाई अथवा करियर पर ध्यान दें. कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा. लगभग अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे. मित्रों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी. डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है. जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है.

उपाय- शिव पार्वती के स्वरूप के दर्शन करें और यथा संभव पूजा करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 7

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    Rashifal 29 November: मिथुन राशि वालों को ईमेल से मिल सकती है जरूरी सूचना, धनु वाले न लें रिस्‍क, पढ़ें राशिफल

    Rashifal 29 November: मिथुन राशि वालों को ईमेल से मिल सकती है जरूरी सूचना, धनु वाले न लें रिस्‍क, पढ़ें राशिफल

    2

    दैनिक पंचांग: आज बना रवि पुष्‍य और सर्वार्थ सिद्धि योग, शॉपिंग के लिए मिलेगा इतना समय, 29 नवंबर का पंचांग

    3

    महिला हॉकी में भारत की बादशाहत: लगातार तीसरी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब, फाइनल में चीन को चटाई धूल

    4

    DNA: विपक्षी एकता की बैठक की पूरी इनसाइड स्टोरी: कौन हुआ शामिल और किसकी गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा?

    5

    खेतों में मेहनत हमारी, बाजार में कब्जा दूसरों का: 30 साल से सब्जी बेच रहीं कुल्लू की महिलाओं ने मांगा न्याय

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.